बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

Must Read

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

आरोपियों द्वारा फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर किया गया प्रस्तुत…

आरोपियों द्वारा बेईमानीपूर्वक कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर असली के रूप में किया गया उपयोग…

बलौदाबाजार:-शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर फर्जी स्थानांतरण (Transfer) आदेश तैयार करने वाले आरोपी ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरण:-डा. पंकज वर्मा खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांसी में पदस्थ ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) बलौदाबाजार का एक फर्जी स्थानांतरण आदेश (क्रमांक .एच.एम./ए.आर./2026-27/1359, दिनांक 14/08/2026) प्रस्तुत किया गया था। उक्त आदेश में आरोपी करन कुमार का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोपर (विकासखंड भाटापारा) स्थानांतरण होना दर्शाया गया था। ​जांच में पाया गया कि राज्य संवर्ग के कर्मचारी का स्थानांतरण अधिकार क्षेत्र केवल राज्य शासन के पास है। CMHO कार्यालय द्वारा ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था तथा आदेश पर अंकित हस्ताक्षर भी पूर्णतः फर्जी व कूटरचित पाए गए।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी:-शिकायत जांच पर बेईमानीपूर्वक कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार कर, स्थानांतरण आदेश असली के रूप में प्रस्तुत करना पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 347/2026, धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी पुलिस द्वारा तत्काल जांच एवं विवेचना कार्रवाई प्रारंभ किया गया, जिसमें फर्जी स्थानांतरण आदेश तैयार कर प्रस्तुत करने वाले आरोपी करण कुमार देवांगन सहित कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर उक्त अपराध करना स्वीकार किया गया, जिस पर सभी चारों आरोपियों को आज दिनांक 22.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है।

​गिरफ्तार आरोपी-
1. ​करण कुमार देवांगन पिता: लहुर साय देवांगन ​उम्र: 44 वर्ष निवासी मंगलम कालोनी बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली चिकित्सा सहायक, PHC रोहांसी
2. रवि कुमार सेन ​पिता: नूतन लाल सेन ​उम्र: 43 वर्ष निवासी कसडोल वार्ड क्र० 04 सिरपुर रोड, एवं ग्राम कटगी थाना कसडोल
3. पुनीराम पटेल ​पिता: डेरहा राम पटेल ​उम्र: 51 वर्ष निवासी ग्राम गिरौदपुरी अटल चौक के पास, थाना गिधौरी, चौकी गिरौदपुरी
4. ​किशना उर्फ कृष्ण कुमार अवस्थी ​पिता: स्व० कुंजराम अवस्थी ​उम्र: 53 वर्ष निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला,तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

बलौदाबाजार:- जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपुरा मे तीन भालूओ के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए घायलों मे दो की...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img