बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं समस्त विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत परसापाली के सरपंच रविंद्र पटेल एवं एसएमडीसी अध्यक्ष लालमोहन नायक साथ में गांव के वरिष्ठ नागरिक भी रहे रहे। अतिथियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान महापुरुषों एवं वीर सपूतों के चित्रों का पूजन-अर्चन कर उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को नमन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमुदाय को भाव-विभोर कर दिया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
इस अवसर पर प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों की अतिथियों द्वारा विशेष सराहना की गई। अतिथियों ने कहा कि विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें देशप्रेम, संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा भी है। आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के निर्माता हैं, इसलिए उन्हें मेहनत, ईमानदारी और अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समस्त विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया गया। देशभक्ति, उत्साह और उमंग से सराबोर यह स्वतंत्रता दिवस समारोह परसापाली के लिए एक यादगार अवसर बन गया।









Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 561