देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

Must Read

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण…

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान…

स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,उत्कृष्ट कार्य के लिए 71अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित…

बलौदाबाजार:-80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को जिले में देशभक्ति की भावना के साथ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण मे मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल ने स्थानीय पंडित चक्रपणी हाईस्कूल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली । उन्होंने मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का कुशलक्षेम पूछते हुये शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय योजनाओं कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट कार्य के लिए शासकीय कर्मियों का भी जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।

पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाईस्कूल मैदान में जिला स्तरीय समारोह सवेरे 9 बजे हुआ। ध्वजारोहण पश्चात केंद्रीय अर्द्ध सैनिक पुलिस बल, जिला पुलिस बाल,नगर सेना, एनसीसी, स्काउट गाइड एवं रेडक्रॉस की टुकड़ी ने झण्डे एवं अतिथि को शानदार सलामी दी। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक श्रीमती उषा ठाकुर एवं सेकेण्ड टू आईसी प्रशिक्षु सूबेदार पुष्पेंद्र राज खटर्जी ने किया। समारोह में हर्ष और उल्लास के प्रतीक के रूप में रंगीन गुब्बारे आसमान में उड़ाये गये।

श्री अग्रवाल ने जिलें के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन लक्ष्मी ठाकुर, सावित्री सोनी, वीर शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा, आरक्षक हुमेश्वर प्रसाद कुर्रे, हीरा लाल गायकवाड़, संतराम साहू, धनंजय वर्मा, संतोष ध्रुव, नरेश कुमार ध्रुव, मिथिलेश कुमार साहू, टेकराम वर्मा, प्रधान आरक्षक हेमलाल कौशिक के परिजनों का श्रीफल एवं साल से सम्मान कर उनका हाल- चाल जाना। इसके अतरिक्त जिले के मीसाबंदियो का भी सम्मान किया गया।

सीनियर मार्च पास्ट में बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार जिला महिला पुलिस बल , द्वितीय पुरस्कार जिला पुरुष पुलिस बल एवं तृतीय पुरस्कार जिला नगर सैनिक को मिला। जूनियर मार्च पास्ट में प्रथम पुरस्कार स्काउट गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार, द्वितीय पुरस्कार गाइड गुरुकुल इंग्लिश हाई स्कूल बलौदाबाजार एवं तृतीय गाइड पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार को मिला। सांस्कृतिक कार्यक्रम मे प्रथम पुरस्कार पण्डित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल बलौदाबाजार,द्वितीय पुरस्कार गुरुकुल इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बलौदाबाजार एवं तृतीय पुरस्कार
सेक्रेट हार्ट हाई स्कूल बलौदाबाजार को मिला।
इसके साथ ही सांसद श्री अग्रवाल ने मुख्य मंच से करीब 71 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर सेवा के लिए जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया। इनमें राजस्व विभाग से परमानंद पैकरा,सुरेंद्र कुमार, कृष्णा कुमार

अनुविभाग कसडोल से डिप्टी कलेक्टर तहसीलदार सोनाखान देवाशीष कुर्रे, तहसीलदार टुंड्रा युवराज कुर्रे, तहसीलदार कसडोल विवेक कुमार पटेल, पटवारी नोहर लाल साहू, योगेश ठाकुर,संजीव साहू,रामकुमार रात्रे, गौरीशंकर वर्मा, खगेश कुमार साहू, लाभोराम भोई, चिरंजीव शर्मा, तहसील सुहेला से कोटवार रोशन कुमार मानिकपुरी, भू अभिलेख शाखा से सुरेश देवांगन, इन्द्रपाल टेकाम, रमेश कुमार साहू,जिला पंचायत से शैलेंद्र भार्गव, निर्वाचन विभाग से रविशंकर प्रजापति,श्रम विभाग से सत्यनारायण अनंत, कृष्णा साहू, पशु विभाग से रामशंकर कंवर, नगर पंचायत रोहांसी से शंकर कुमार,कृषि विभाग से आयुष सिंह, हेमंत डडसेना, जयसिंह पैकरा, ऊर्जा विभाग से खगेश्वर प्रसाद साहू, सहकारिता विभाग से धर्मेंद्र कुमार शर्मा,परिवहन विभाग से संजय कुमार साहू, जल संसाधन संभाग क्रमांक 2 बलौदा बाजार से डीकेश्वर साहू,उद्यान विभाग से संतोष कुमार साहू, मत्स्य विभाग से सेवक निषाद, श्याम पटेल, जिला नगर सेनानी से मेजर सोनसाय खेरे, पुरीराम डांडेकर, जितेंद्र कुर्रे, रेवाराम यादव, ज्वाला प्रसाद ,राहुल निर्मलकर, चंद्रशेखर जायसवाल, शिखर प्रधान, जितेंद्र पैकरा, प्रमोद कुमार श्रीवास, मनकूराम ध्रुव, उमेश कुमार साहू, संदीप बंजारे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से गजेंद्र कुमार पटेल, विद्युत विभाग से अरविंद कुमार बर्मन, संपर्क केंद्र से नितेश माकड़े, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. कल्याण सिंह कुरूवंशी, राहिल रानी देहारी,जिला कोषालय से भूपेंद्र सिंह मरावी, जिला शिक्षा अधिकारी से भारती वर्मा, नगर सेना संलग्न जिला कार्यालय से सुश्री अनुराधा कश्यप, विद्युत विभाग संभाग भाटापारा से हनीफ मोहम्मद, महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रियंका कैवर्त,लक्ष्मी साहू, रेवती साहू, लता वर्मा,पुलिस विभाग से हेमंत पटेल, मेघनाथ बंजारे, राजेश चंद्राकर, राजकुमार ध्रुव, विनय पटेल, त्रिलोक नाथ वर्मा, राजकुमार ध्रुव, शंकर पैकरा, गुमान जायसवाल, मोहन मेश्राम, देवेन्द्र पुरैना एवं हम होंगे कामयाब 2.0 के युवा शामिल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी गौरव राय,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुलोचना यादव, स्काउट गाईड प्रदेश उपाध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला अध्यक्ष आनंद यादव, डीएफओ पंकज कमल,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला,तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

बलौदाबाजार:- जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपुरा मे तीन भालूओ के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए घायलों मे दो की...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img