पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…
बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी एवं फर्जीवाड़े के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल मार्गदर्शन में थाना पलारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर फर्जी स्थानांतरण (Transfer) आदेश तैयार करने वाले मामले में आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्र. 347/2026, धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में दिनांक 22.08.2026 को आरोपी ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। प्रकरण की विवेचना क्रम में आज दिनांक 23.08.2026 को 02 अन्य आरोपी परख कश्यप एवं प्रणव अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है तथा दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रकार प्रकरण की विवेचना क्रम में अब तक कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई एवं विवेचना जारी है। प्रकरण विवेचना में है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. परख कश्यप पिता महेंद्र कुमार कश्यप उम्र 36 वर्ष निवासी सिविल लाइन बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली
2. प्रणव अवस्थी पिता कृष्णा अवस्थी उम्र 30 साल निवासी ग्राम रिसदा गांधी चौक, थाना सिटी कोतवाली








Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 561