महासमुंद:-जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में स्विफ्ट डिजायर कार पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक JH 10 CJ 1511) चंद्रपुर से धनबाद (झारखंड) जा रही थी। इसी दौरान नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से ड्राइवर ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में शमा खान (32 वर्ष), जरीन खान (9 वर्ष) और आतीश खान (19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए आए और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल सभी झारखंड के धनबाद निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी काम से चंद्रपुर आए थे और मंगलवार को वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पिथौरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच में जुट गई।









Users Today : 0
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 183