बलौदाबाजार-थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 में मोटरसाइकिल क्र. MP18 M 1744 का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें मोटरसाइकिल में सवार एक ही परिवार के कुल 03 लोगों की मृत्यु हो गई।
घटना पश्चात पुलिस द्वारा आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आरोपी वाहन सहित उसे थाना भाटापारा ग्रामीण में हिरासत में रखा गया है। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल बलौदाबाजार में पोस्टमार्टम कार्रवाई हेतु लाया गया है। मृतक परिवार पैसा निकालने बलौदाबाजार पोस्ट ऑफिस आए हुए थे तथा वापस अपने घर जा रहे थे।
मृतकों के विवरण
1. निहारिका ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव उम्र 16 साल निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण।
2. रामचंद्र ध्रुव उम्र 39 साल निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण
3. टोमेश ध्रुव पिता रामचंद्र ध्रुव उम्र 12 साल निवासी ग्राम खैरताल थाना भाटापारा ग्रामीण





