बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन हिंदी उपन्यासों में विकलांग-विमर्श” विषय पर पीएच.डी. (विद्या वाचस्पति) की उपाधि प्रदान की गई है।
लता ने अपना शोध-कार्य डॉ. सविता मिश्रा, पूर्व प्राचार्य, शासकीय राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजिम, जिला गरियाबंद के निर्देशन में पूर्ण किया। उन्होंने अपना शोध-केंद्र, शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला महाविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) से संपन्न किया।उन्होंने अपने शोध में लता साहू ने समकालीन हिंदी उपन्यासों में विकलांग व्यक्तियों के जीवन- संघर्ष, उनकी सामाजिक स्थिति, संवेदनाओं, अधिकारों तथा समाज में उनके प्रति व्याप्त दृष्टिकोण का साहित्यिक एवं आलोचनात्मक अध्ययन किया है। उनका शोधकार्य विकलांग-विमर्श के विविध सामाजिक एवं साहित्यिक आयामों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ.विनय कुमार पाठक ( कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार ), डॉ. कल्पना मिश्रा, मंजू कोचे, गुरुजनों परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने लता को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।








Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 561