बलौदाबाजार:- जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपुरा मे तीन भालूओ के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए घायलों मे दो की हालत गंभीर होने के कारण पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र मे प्रथम उपचार के बाद उन्हें उच्च उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है. वन विभाग द्वारा घायलों को दो दो हजार रूपये की तात्कालिक सहायता राशि दीं गयी है।मिली जानकारी के अनुसार देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपूरा के ग्रामीण फुटु (मशरूम) लेने जंगल गए थे. इस बीच जंगल मे अचानक ग्रामीणों का सामना हिंसक भालूओ से हो गया।
जिसे ग्राम धमलपुरा निवासी हेमसागर बरिहा (65),एवं रुपेश (35) को भालू द्वारा पैर और सिर नोचकर गंभीर रुप से घायल कर दिया जबकि भालूओ से संघर्ष मे एक अन्य ग्रामीण मायाराम (45) भी घायल हो गया. ग्रामीणों को घटना की जानकारी होते ही निजी वाहन से तीनो घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया जहाँ मयाराम को कम चोट लगने से उसे प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दीं गयी जबकि हेमसागर एवं रुपेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है.उक्त मामले मे देवपुर रेंजर संतोष पैकरा नें बताया कि कक्ष क्रमांक 242 मे भालू हमले की उक्त घटना मे सभी घायलों को निजी वाहन की सहायता से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया हैँ।








Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 561