बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रदेव प्रसाद राय (पूर्व संसदीय सचिव, छत्तीसगढ़ शासन) शामिल हुए।
मुख्य अतिथि राय ने अपने गृह ग्राम बालपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामीणों को संबोधित किया और क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि पशु औषधालय की स्वीकृति वर्ष 2023 में उनके कार्यकाल के दौरान मिली थी, जिसे निरंतर प्रयासों के बाद अब प्रारंभ किया जा सका है। साथ ही 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भवन का विधिवत भूमि पूजन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रोशन कुर्रे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच कैलाश राय एवं पशुधन विभाग के उप संचालक एम.के. पांडेय उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, डॉक्टर एवं कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
ग्रामीणों में इस नई सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। पशु औषधालय के शुरू होने से अब स्थानीय पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।
श्री राय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे और जनता के सहयोग से ऐसे कार्य आगे भी जारी रहेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. वाई.के. साहू, राजकुमार साहू, डॉ. शोभित धृतलहरे, सुकांति धृतलहरे, डॉ. रविंद्र कूरे, अशोक साहू, परमानंद साहू, राजेश साहू, खेमराज चंद्रा, गोपाल चंद्रा, उमा चंद्रा, हरिविजय, कार्तिक निषाद, बाबूलाल चंद्रा, नर्मदा दुबे, बलराम कुर्रे, देवलाल लहरे, शंकर मति मनहर, उषा खूँटे, नहर बाई खूँटे, नवधा चौहान, नर्सिंग चंद्रा, भूनेश्वर यादव, बलराम कुर्रे, जगनाथिया साहू, शोभा श्रीवास, उमाकांत चंद्रा, रामाधर राजपूत, चंद्रकुमार यादव, सरपंच विशाल, मोनू, कृष्णा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।










Users Today : 0
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 183