Monday, July 13, 2026

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

Must Read

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि निकाले जाने की शिकायत पर प्रशासनिक स्तर पर जांच नहीं कराने का निर्णय सामने आया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा इस मामले में जांच को अनावश्यक बताते हुए प्रकरण को कलेक्टर जनदर्शन से विलोपित करने की अनुशंसा की गई है। इस निर्णय के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या बिना प्रारंभिक जांच के किसी शिकायत को खारिज करना उचित है।

जानकारी के अनुसार रूपेश श्रीवास ने जिला कलेक्टर को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि ग्राम पंचायत भंडोरा में पंचायत चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के समय पंचायत फंड से 2,73,100 रुपये की राशि निकाली गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि आचार संहिता लागू रहने के दौरान किसी भी प्रकार का वित्तीय व्यय बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के नहीं किया जा सकता। ऐसे में पंचायत फंड से राशि निकाले जाने का मामला नियमों के उल्लंघन की आशंका पैदा करता है।

शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी कहा था कि उक्त राशि किस मद में और किस उद्देश्य से निकाली गई, इसकी पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह है। उन्होंने संदेह जताया कि यह निकासी संभावित रूप से चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से भी की गई हो सकती है। इसके साथ ही उन्होंने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से डाउनलोड की गई भुगतान संबंधी जानकारी की प्रतियां भी आवेदन के साथ संलग्न की थीं।

रूपेश श्रीवास ने बताया कि उन्होंने इस मामले में पहली बार 8 सितंबर 2025 और 11 अगस्त 2025 को ऑफलाइन जिला कलेक्टर को आवेदन दिया था। इसके बाद 16 सितंबर 2025, 28 अक्टूबर 2025 और 18 नवंबर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत प्रस्तुत की गई।

मामले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा कलेक्टर को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने केवल ई-ग्राम स्वराज पोर्टल में प्रदर्शित भुगतान राशि का योग निकालकर शिकायत की है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि शिकायतकर्ता ने संबंधित कार्यों का भौतिक सत्यापन नहीं किया है और केवल पोर्टल के भुगतान के आधार पर शिकायत दर्ज कर दी है।

सीईओ ने अपने पत्र में यह भी लिखा है कि ऐसी स्थिति में जांच करना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे प्रशासन का अनावश्यक समय व्यर्थ होगा। इसलिए इस प्रकरण को कलेक्टर जनदर्शन से विलोपित करने की अनुशंसा की गई है।

हालांकि इस निर्णय को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चा शुरू हो गई है। प्रशासनिक मामलों के जानकारों का कहना है कि यदि किसी नागरिक द्वारा सार्वजनिक धन के उपयोग को लेकर सवाल उठाया जाता है, तो कम से कम दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच कर लेना उचित माना जाता है।अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करेगी या यह मामला भी दबा दी जायेगी।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!