सीएमएचओ डॉ निराला ने विद्यार्थियों को आत्महत्या रोकने दिया व्याख्यान…

Must Read

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर दानसरा स्कूल में किया गया जागरूकता कार्यक्रम…

सारंगढ़-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के द्वारा दानसरा के हाईस्कूल में विद्यार्थियों को आत्महत्या के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या क्या है ? स्वयं को मारना या जानबूझ कर अपने मृत्यु का कारण बनना ही आत्महत्या है।

आत्महत्या के कारण…

आत्महत्या करने के अनेकों कारण है जैसे तनाव, अवसाद (डिप्रेशन), व्यक्तित्व विकार, नशे की आदत, मानसिक रोग, सामाजिक समस्या। व्यक्ति किसी भी कारण से अत्यधिक डिप्रेशन का शिकार रहता है तब उसके दिमाग में आत्महत्या कर लेने का विचार आता है। व्यक्ति लंबे समय तक बीमार रहता है तब भी दिमाग में इस प्रकार के नकारात्मक विचार जिसमे आत्महत्या कर लेना सोचने लगता है। नशे की आदत में चूर व्यक्ति अंत में मर जाना को सोचता है नशा चाहे तंबाखू का हो ,दारू चरस अफीम ,गांजा आदि का हो यह व्यक्ति अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेना सोचता है। व्यक्ति मानसिक रोगी होता है तब भी अपनी जिंदगी खत्म करने सोचता है। किसी प्रकार की सामाजिक प्रताड़ना होने पर भी व्यक्ति मरने का विचार करने लगता है। कम तनाव एक प्रेरक का कार्य करता है लेकिन यदि तनाव ज्यादा हो या ज्यादा दिनों का हो तब भी आत्महत्या कर लेना सोचता है तनाव तीव्र, प्रासंगिक या दीर्घकालिक हो सकता है।
आत्महत्या करने के यदि मूल कारण को पता करें, तब पता चलता है कि पारिवारिक, घरेलू हिंसा, शैक्षणिक असफलता या बेरोजगारी, वित्तीय घाटा, धोखा खाने से परिजन या प्रेमी से प्यार में धोखा खाने के कारण लोग आत्महत्या करते हैं।

आत्महत्या करने के लक्षण…

जो व्यक्ति आत्महत्या करने को सोचता है उसमें निम्न लक्षण दिखता है और इसी स्टेज में गंभीरता , सक्रियता से पहचान कर ले तो आत्महत्या के प्रकरण को कम किया जा सकता है। उनको समझाइश देकर, काउंसलिंग करके जान बचाई जा सकती है। लक्षण देखकर कैसे पहचानेंगे।व्यक्ति अपने बारे में झूठ बोलना, लोगो के बीच में रहने से कतराना। अकेला रहना पसंद करता है)। जिंदगी को अच्छा नहीं मानता। खाने और सोने की आदत में बदलाव होना। बात बात में मरने की बात करना।

सुसाइड को कम करने के लिए डॉक्टर से 9098027817 पर संपर्क करें…

इसप्रकार के लक्षण दिखने पर तत्काल मदद करने पर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी की जागरूकता अभियान 10 सितंबर से 16 सितंबर तक चलाई जा रही है जिसमें स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को जागरूक करना ही इस अभियान का मुख्य उद्वेश्य है। जिले में किसी भी प्रकार की मानसिक रोगों के बारे में जानकारी लेने या सुसाइड को कम करने के लिए मदद चाहिए तो जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ नरेंद्र रात्रे चिकित्सा अधिकारी मोबाइल नंबर 9098027817 से संपर्क कर सकते हैं।

आत्महत्या रिकॉर्ड…

यदि हम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट को देखेंगे तो वर्ष 2021 में 703000 लोगो ने आत्महत्या दुनिया भर में किए। इसी अवधि में हमारे देश में 164033 लोगों ने आत्महत्या किए, याने हमारे देश में ही प्रतिदिन 450 आत्महत्या हो रही है, प्रति घंटे 18 आत्महत्या अर्थात प्रति 3 मिनट में एक आत्महत्या हो रही है। यह संख्या बहुत ज्यादा होता है। आत्मा हत्या करने वाले में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है। आत्महत्या करने वाले में लगभग 38 % जहर खुराकी से मरते है। 32% लोग फांसी लगाकर आत्महत्या करते है तथा शेष एक तिहाई लोग आगजनी, पानी में डूब कर या अन्य कारणों से मरते हैं। हमारे देश में आत्महत्या करना अपराध की श्रेणी में था और आईपीसी की धारा 309 कायम हुआ था, लेकिन अब इसमें संशोधन हो चुका है दुनिया में एक देश नीदरलैंड ऐसा देश है जहां इच्छा मृत्यु वैध है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img