Monday, July 13, 2026

पुरगांव सहकारी समिति पर किसानों ने लगाए रकबा बढ़ाकर फर्जी कर्ज गढ़ने के आरोप, जनदर्शन में की शिकायत…

Must Read

किसानों का आरोप है कि हमारे रकबे में हेरफेर कर, बिना जानकारी के बनाया गया कर्जदार, कलेक्टर जनदर्शन में उठाया मामला, जांच की मांग…

बिलाईगढ़-सारंगढ़-बिलाईगढ़ ज़िले के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पुरगांव पर किसानों ने बड़ा आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि समिति द्वारा उनके रकबे (खेती की जमीन के क्षेत्रफल) में कुटरचित (फर्जी) तरीके से बढ़ोत्तरी दर्शाकर, उन्हें अनावश्यक रूप से कर्जदार बना दिया गया है।

इस गंभीर आरोप को लेकर किसानों ने कलेक्टर जनदर्शन पोर्टल (टोकन संख्या: 2310125001736) में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच व जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

किसानों की आपबीती…

शिकायत में किसानों ने बताया कि वे हर साल समिति से केसीसी (KCC) ऋण लेते हैं और धान बेचकर उसी ऋण को चुकाते हैं। समिति द्वारा धान बिक्री के समय ऋण की कटौती करके शेष राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाती रही है।

लेकिन वर्ष 2024-25 में जब उन्होंने केसीसी के लिए आवेदन किया, तो समिति ने उन्हें यह कहते हुए लोन देने से मना कर दिया कि आपका 2022-23 का ऋण अभी बाकी है।

किसानों का सवाल है…

जब हमने हर साल की तरह धान बेचा, समिति ने कर्ज काटा और बाकी रकम हमारे खाते में डाली—तो फिर बकाया कर्ज कैसे?

कुटरचित रकबा और गबन का संदेह…

किसानों का दावा है कि इस बार उनके वास्तविक रकबे से अधिक रकबा दिखाकर उनकी जानकारी के बिना अधिक ऋण दिखाया गया है, ताकि फर्जी तरीके से अतिरिक्त राशि निकाली जा सके।

उनका आरोप है कि…

यह सब समिति की मिलीभगत से हुआ, जिसमें 2022-23 के तत्कालीन व्यवस्थापक और कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। हमारा रकबा बढ़ाकर हम पर कर्ज दिखाया गया, लेकिन कर्ज की कोई लिखित सूचना या स्पष्टीकरण नहीं दिया गया।

प्रशासन से क्या चाहते हैं किसान?…

किसानों ने अपनी शिकायत में ज़िला प्रशासन से निम्नलिखित मांगें की हैं:-

1.2022-23 से लेकर 2024-25 तक सभी ऋण, रकबा और खातों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
2.जिन अधिकारियों/कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है, उनके खिलाफ वित्तीय गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए।
3.किसानों को वास्तविक कर्ज से मुक्त किया जाए, और जिनके साथ गड़बड़ी हुई है उन्हें मुआवज़ा दिया जाए।
4.किसानों को भविष्य में समय पर ऋण और खाद बीज उपलब्ध हो, इसके लिए समिति की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाई जाए।

जनदर्शन पोर्टल पर मामला दर्ज, जांच की उम्मीद…

किसानों द्वारा यह शिकायत राज्य शासन के जनदर्शन पोर्टल पर दर्ज की गई है। यह पोर्टल नागरिकों की समस्याएं सीधे जिला कलेक्टर और शासन तक पहुंचाने के लिए संचालित किया जाता है।
जनदर्शन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार,मामला दर्ज हो गया है और इसकी जांच जल्द शुरू की जाएगी।

छत्तीसगढ़ में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले…

यह मामला कोई पहला नहीं है। छत्तीसगढ़ में बीते वर्षों में सहकारी समितियों और बैंकों में फर्जीवाड़े के कई मामले सामने आ चुके हैं।

क्या कहता है कानून?…

भारत में कृषि ऋण से संबंधित सभी लेनदेन दस्तावेज़ीय और खातों के अनुरूप होने चाहिए। किसानों की जानकारी के बिना कोई भी ऋण उनकी जमीन या नाम पर दर्शाना प्रारंभिक तौर पर धोखाधड़ी के अंतर्गत आता है, जो IPC की विभिन्न धाराओं के तहत दंडनीय अपराध है।

किसानों ने जताया भरोसा,कार्रवाई की आस…

शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और समिति के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है:हम किसान हैं। जोत-बो कर, खून-पसीने से फसल उगाते हैं। अगर ऐसे ही समिति में बैठकर कोई फर्जी कर्ज बनाता रहेगा, तो हम कैसे आगे खेती कर पाएंगे?

छत्तीसगढ़ जैसे कृषि-प्रधान राज्य में सहकारी समितियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इन्हीं संस्थाओं में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार होगा, तो किसानों का भरोसा तंत्र से उठ सकता है।

पुरगांव सहकारी समिति का यह मामला शासन और प्रशासन दोनों के लिए एक चेतावनी और अवसर है—गड़बड़ी पर अंकुश लगाकर, किसानों को न्याय दिलाने का।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!