सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम भठली में दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस को 11 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भठली में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब का भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ आरोपी के घर बाड़ी की घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी गोकुल बेहरा (32 वर्ष), पिता संतोष बेहरा, निवासी भठली, थाना सरिया, के कब्जे से 10-10 लीटर क्षमता के दो प्लास्टिक जरीकेन में भरा 20 लीटर तथा 5 लीटर क्षमता के एक जरीकेन में भरा 5 लीटर, कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 5,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। कार्रवाई में प्रआर मोहन गुप्ता, आरक्षक विमल जांगड़े, दिगंबर पटेल, नरेंद्र चंद्रा, लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव, महिला आरक्षक प्रीति खड़िया सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
Must Read










Users Today : 16
Users Yesterday : 31
Users Last 7 days : 1487
Users Last 30 days : 2533