सारंगढ-सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीखमपुरा में सरिया पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है।पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान थाना सरिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भीखमपुरा निवासी गौरीशंकर कुर्रे भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब लेकर पैदल आ रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भीखमपुरा गौशाला के पास कच्चे रास्ते में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।आरोपी गौरीशंकर कुर्रे पिता ललित कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम भीखमपुरा थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कब्जे से प्लास्टिक बोरी में पॉलीथीन के जरिए ले जाई जा रही 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4000 रुपये बताई गई है। जब्ती की कार्रवाई गवाहों के समक्ष की गई।
इस मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना सरिया में अपराध क्रमांक 04/26 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक विजय यादव, आरक्षक दिलीप स्नेही, दिगंबर पटेल, खेमलाल, नर्मदा यादव एवं समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।









Users Today : 0
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 183