कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी सीएमओ को नगरीय निकाय में अलाव जलाने के दिए निर्देश…

Must Read

राइस मिलरो को बफर स्टॉक से अधिक भण्डार वाले समिति से धान का उठाव करने के निर्देश…

एसआईआर के दावा आपत्ति कार्य को अच्छे से करने के निर्देश…

हितग्राहियों से पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन योजना में ईकेवायसी शीघ्र कराने अपील…

सारंगढ़-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा का बैठक लिया। कलेक्टर ने ठंड से बचने सभी सीएमओ को अपने नगरीय निकाय में अलाव जलाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मेरा पूंजी मेरा अधिकार के तहत सभी विभागों के बैंक खातों में कई सालों से जमा राशि को संबंधित शीर्ष में जमा करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने धान खरीदी में चेक पोस्टों में ड्यूटी कर रहे अधिकारी कर्मचारी का आकस्मिक निरीक्षण करने के लिए उड़न दस्ता टीम को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण धान खरीदी कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने धान खरीदी करने में किसी किसान परिवार को दिक्कत हो रही है और वे खाद्य या तहसील कार्यालय में आ रहे हैं तो उनके समस्या जैसे फौती नामांतरण, रकबा शुद्धि आदि कार्य संबंधित पटवारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, तहसीलदार प्राथमिकता से समस्या का निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी राइस मिलरो को बफर स्टॉक से अधिक भण्डार वाले समिति से धान का उठाव करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल, जनशिकायत निवारण आदि से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेकर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत ईकेवायसी करने, संदिग्ध राशनकार्ड पर कार्यवाही करने, जेम पोर्टल, पोरथ मेला अंतर्गत आवश्यक साफ सफाई और व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का दावा आपत्ति 22 जनवरी तक मंगाए गए हैं। इसमें जिन अधिकारी कर्मचारी का क्लस्टरवार ड्यूटी लगा है, वो वहां बैठना सुनिश्चित करें और प्राप्त दावा का निराकरण करें। कलेक्टर ने सारंगढ़ से हरदी और दानसरा बायपास के सड़क निर्माण में डामरीकरण के साथ साथ रेडियम और सांकेतिक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सैनिक स्कूल के लिए जिले में उपयुक्त स्थान का चयन करने के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर ने परसापाली में अवैध कब्जा हटाने, बकरी पालन के लिए एक सप्ताह में पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान सहित 1 लाख का लोन प्रदान करने तथा बंधक बनाए मजदूरों के संबंध में संबंधित राज्य के कलेक्टर से संपर्क कर कार्यवाही करने श्रम विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

डॉ. संजय कन्नौजे ने स्कूल का मान्यता जांच करने के लिए और शासकीय जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय शिक्षक के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। इसी प्रकार सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत छात्राओं को सायकल वितरण, अपार आईडी और जाति प्रमाण पत्र और पीएमश्री स्कूल केंदवाही बार, अमोदी, बरमकेला और सरसींवा के निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का समीक्षा किया।

कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत खाद्य, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित जिले के सभी जनपद पंचायत सीईओ और सभी सीएमओ को दिए गए लक्ष्य 100 हितग्राही के अनुरूप कार्य की प्रगति का समीक्षा किया और बैंक तथा वेंडर के साथ समन्वय कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राही बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में हर घर जल, सारंगढ़ तथा बरमकेला में जल आवर्धन, सरिया में अमृत मिशन के कार्यों की प्रगति का समीक्षा करते हुए कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बद्रीश सुखदेवे सहायक आयुक्त को आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लंबित छात्रवृत्ति के छात्र-छात्राओं को सूचित कर उन्हें छात्रवृत्ति दिलाने में मदद करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के आश्रम छात्रावास में निवासरत बालक बालिकाओं के स्वास्थ्य जांच, हिमोग्लोबिन जांच की स्थिति का जायजा लेकर आश्रम छात्रावासों में प्रति सप्ताह आकस्मिक निरीक्षण कर आश्रम छात्रावासों में बेहतर खानपान, पढ़ाई, स्वच्छता, पारिवारिक माहौल का वातावरण और अच्छा व्यवस्था को निरंतर बनाने रखने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण, पीएम आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम विकास योजना के विगत वर्षों से अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार धरती आबा अंतर्गत पात्र आवेदनकर्ता को योजनाओं का लाभ देने के लिए कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img