कसडोल-बलौदा परिक्षेत्र पंजियन क्रमांक 5066 के समस्त ग्राम पंचायत जहाँ जहाँ यादव समाज निवासरत है वहाँ – वहाँ पर बलौदा परिक्षेत्र के श्री संतोष कुमार यादव (अध्यक्ष बलौदा परिक्षेत्र झेरिया यादव समाज ) द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच को भवन निर्माण हेतु जगह आरक्षित करने के लिए आवेदन दिया जा रहा है । उसी अभियान के तहत आज नगर पंचायत टुंड्रा मे नगर पंचायत अध्यक्ष श्री छतराम साहु जी को झेरिया यादव समाज भवन के लिए भूमि आरक्षित हेतु आवेदन पत्र दिया गया । इस अभियान में श्री महेश राम गुरुजी सलाहकार यादव समाज श्री जगदीश यादव जी,श्री बाबू लाल यादव जी संगठन मंत्री यादव समाज,श्री अशोक पटेल जी (पार्षद )श्री रामप्रसाद साहू जी पूर्व मंडल अध्यक्ष बीजेपी पूर्व अध्यक्ष श्री गंगाराम साहू जी,श्री एमएल वर्मा जी बीजेपी के जिला प्रतिनिधि नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे यह जानकारी श्री चंदराम यादव ( प्रदेश संगठन मंत्री छग झेरिया यादव समाज ) ने दी।









Users Today : 0
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 183