Sunday, March 15, 2026

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बिलाईगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न…

Must Read

छात्राओं को गुड टच-बैड टच, साइबर क्राइम, बाल विवाह व मोटर व्हीकल एक्ट की दी गई जानकारी…

बिलाईगढ़-तालुका विधिक सेवा समिति बिलाईगढ़ के तत्वावधान में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बिलाईगढ़ में गुरुवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ की न्यायाधीश सुश्री प्रेरणा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ अधिवक्ता यज्ञ कुमार सिंह, विधिक वॉलिंटियर सूर्यकुमार, सीमा साहू, रमेश चौहान, तथा विद्यालय की अधीक्षिका और शिक्षिकाएँ भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
शिविर में लगभग 45 से 50 छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने विभिन्न कानूनी विषयों पर रुचि लेकर प्रश्न पूछे और जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य और शिक्षा पर न्यायाधीश प्रेरणा वर्मा का प्रेरक संबोधन…

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश प्रेरणा वर्मा ने छात्राओं से कहा यदि हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, तो पढ़ाई में मन लगेगा और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। खराब स्वास्थ्य न केवल हमें कमजोर बनाता है, बल्कि यह आर्थिक और मानसिक परेशानियों का भी कारण बनता है। कई बार मानसिक विकृति अपराध की जड़ होती है।उन्होंने छात्राओं को अच्छे स्वास्थ्य के महत्व पर बल देते हुए बताया कि स्वस्थ शरीर ही सफल जीवन की नींव है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने मन और शरीर दोनों को संतुलित रखें और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाएं।

कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी गई…

न्यायाधीश वर्मा ने शिविर में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, चोरी, छेड़छाड़, व्यपहरण (किडनैपिंग), साइबर क्राइम, बाल विवाह, और मोटर व्हीकल एक्ट जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने समझाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अनुचित व्यवहार को चुपचाप सहना नहीं चाहिए, बल्कि तत्काल किसी विश्वसनीय व्यक्ति, शिक्षक या पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना देनी चाहिए।गुड टच और बैड टच को पहचानना आत्मरक्षा का पहला कदम है। डरने की नहीं, बल्कि जागरूक रहने की जरूरत है।

साइबर क्राइम से सावधान रहने की दी सलाह…

इंटरनेट और मोबाइल के बढ़ते उपयोग को देखते हुए न्यायाधीश वर्मा ने छात्राओं को साइबर अपराधों से सावधान रहने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और किसी अनजान व्यक्ति से बातचीत न करें।ऑनलाइन ठगी, फेक प्रोफाइल और साइबर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है।

बाल विवाह को बताया कानूनी अपराध…

न्यायाधीश वर्मा ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत इसकी जानकारी संबंधित प्रशासन या पुलिस को दें।
बाल विवाह न केवल एक अपराध है, बल्कि यह बालिकाओं के भविष्य और शिक्षा को समाप्त कर देता है

मोटर व्हीकल एक्ट पर जानकारी…

शिविर में मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना गैरकानूनी है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की स्थिति में उनके अभिभावक भी दंडनीय होते हैं। उन्होंने सभी से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

वॉलिंटियरों और अधिवक्ता का योगदान…

अधिवक्ता यज्ञ कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय केवल सजा देने का स्थान नहीं, बल्कि न्याय और संरक्षण का माध्यम है। उन्होंने विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जरूरतमंद और गरीब लोगों को निःशुल्क कानूनी मदद दी जाती है।विधिक वॉलिंटियर सूर्यकुमार,सीमा साहू और रमेश चौहान ने भी छात्राओं को बताया कि जागरूकता ही अपराध रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना चाहिए।

छात्राओं की उत्साही भागीदारी…
शिविर के दौरान छात्राओं ने कई प्रश्न पूछे जिनका अतिथियों ने सहजता और सरल भाषा में उत्तर दिया। न्यायाधीश वर्मा ने छात्राओं को आत्मविश्वासी बनने, सत्य बोलने और कानून का सम्मान करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम का समापन और आभार प्रदर्शन…

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की अधीक्षिका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी रहा और इससे उन्हें विधिक जागरूकता के साथ आत्मरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी की शिक्षा भी मिली।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में अपना योगदान देंगे और बालिकाओं की सुरक्षा एवं शिक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँगे।कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, बिलाईगढ़ में आयोजित यह विधिक शिविर छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। इस पहल ने न केवल उन्हें कानून की समझ दी, बल्कि आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने की दिशा में एक सशक्त कदम भी साबित हुआ।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!