Tuesday, March 17, 2026

सारंगढ़ में हुआ सेवा पखवाड़ा के स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन…

Must Read

कार्यक्रम में शामिल हुए प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े और विधायक कविता लहरे…

अतिथियों ने किया श्रम, स्वास्थ्य, पंचायत, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टालों का निरीक्षण…

.शिशु बच्चों को अन्न प्रासन्न, गर्भवती माताओं का गोद भराई और 2 दिव्यांग को मोटराइज्ड सायकल प्रदान…

श्रम, आयुष्मान, पीएम आवास हितग्राही को योजना के लाभ का प्रतीक का वितरण…

नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के स्वच्छता दीदियों का सम्मान…

सारंगढ़-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, उच्च शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे में रहे। प्रभारी मंत्री के आगमन पर उन्हें पुलिस दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। प्रभारी मंत्री के साथ साथ अतिथि सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े और बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” 2.0 अभियान अंतर्गत पौधारोपण किया। इसके बाद अतिथियों ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड पंजीयन और नवीनीकरण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा स्वास्थ्य शिविर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के बिहान समूह द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन और बिक्री केंद्र, समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अतिथियों ने शिशु बच्चों को अन्न प्रासन्न, गर्भवती माताओं का गोद भराई और 2 दिव्यांग ग्राम डंगनिया के नवनीत कुमार अनंत और ग्राम बरदुला के चंद्रशेखर सारथी को मोटराइज्ड सायकल प्रदान किया।
मुख्य अतिथि मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि 17 सितम्बर को पीएम नरेंद्र मोदी और शिल्पकार देवता विश्वकर्मा जी का जन्म दिवस है। पीएम मोदी भारत के विकास को सृजन कर नया आकार दे रहे हैं।आप सभी का स्वागत है। आज का दिन माता दीदियों का है, उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार देश में सबसे ज्यादा महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहा है। हमारा राज्य अब 25 बरस का हो गया है, इसकी खुशी में छत्तीसगढ़ सरकार रजत जयंती मना रहा है। हमारा प्रदेश वन और खनिज संसाधनों से भरा है। विभिन्न विभागों द्वारा निरंतर योजनाओं के लाभ के लिए शिविर का आयोजन कर निशुल्क इलाज, दवा और आयुष्मान, श्रम, राशन, कार्ड आदि दे रहे हैं। इनका लाभ लें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वच्छता तभी आएगी, जब हम अपने घरों के साथ साथ मोहल्ला, गांव, शहर के कचरे को साफ करेंगे। सरकारी संस्थाओं के कर्मचारियों के सफाई से पूरा देश साफ नहीं होगा। इसमें प्रत्येक नागरिक के साथ पूरे समाज के द्वारा सफाई करने पर देश साफ होगा। व्यापारी अपने दुकान में डस्टबिन रखें और उसे कचरा गाड़ी में ही फेंके।
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार समाज के मूल धाराओं से वंचित अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। पहले पीएम आवास, शौचालय बनाया अब घरों में जल जीवन मिशन से पानी पहुंचा रहे हैं। मोदी की गारंटी के सभी वादों को लगभग हमने पूरा किया। धान और तेंदूपत्ता बोनस, भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार सहायता दिया जा रहा है। आज सभी विभाग डिजिटल तकनीक का उपयोग कर रहे हैं। फसल सर्वे, हितग्राही का डीबीटी से सीधे उनके बैंक खाता में जीतना पीएम मोदी या सीएम साय सरकार भेजते हैं वो पूरा मिलता है। समाज को स्वच्छता देने वाली स्वच्छता दीदियों को नमन करता हूं।

सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े ने कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। सभी महिलाएं अपना निशुल्क इलाज कराएं और कैंसर जैसे गंभीर बीमारी को दूर भगाएं। आज प्रकृति के असंतुलन के कारण कभी भी गर्मी और बारिश हो रही है इसलिए पर्यावरण को बचाने प्रकृति का संतुलन के लिए सभी एक पेड़ जरूर लगाएं।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी थीम पर शिविर, पंचायत विभाग द्वारा स्वच्छता, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र का शिविर किया जा रहा है। आज कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में अतिथियों के द्वारा स्वच्छता संदेश का शपथ दिलाई गई। श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं अंतर्गत हितग्राहियों को चेक, स्वास्थ्य विभाग द्वारा हितग्राही हीरमती यादव और सूरज चंद्रा को आयुष्मान वय वंदना कार्ड, पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र और सारंगढ़ नगरपालिका परिषद के स्वच्छता दीदियों कमला और पुनिया को साड़ी और प्रमाण पत्र किया गया। कलेक्टर ने मंत्री, सांसद और विधायक को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, एसडीएम वर्षा बंसल, पूर्व विधायक कामदा जोल्हे, स्काउट गाइड के वरिष्ठ सदस्य विजय केशरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, सदस्य दिनेश जांगड़े, ज्योति पटेल, सुभाष जालान, दीनानाथ खूंटे, शिवकुमारी चौहान, अनुपमा केशरवानी, कैलाश नायक, संदीप शर्मा, हरिनाथ खूंटे, मनोज जायसवाल, अमित तिवारी, पत्रकारगण सहित बड़ी संख्या में शहर और ग्रामीण स्वच्छता दीदी, बिहान समूह के महिला सदस्य अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!