Tuesday, July 14, 2026

कलेक्टर डॉ. संजय कनौजे की अध्यक्षता में शिक्षको के युक्तियुक्तकरण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई…

Must Read

सारंगढ़- स्कूल शिभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को लेकर आज जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकासखंड स्तरीय और जिलास्तरीय समिति के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूलों और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की पूरी प्रक्रिया को शासन द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुसार निष्पक्षता और समय सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी भी विद्यालय को बंद करना नहीं है,बल्कि ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करना है,जिसमें कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन और एकल शिक्षकीय न रहे,जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।कलेक्टर ने बताया कि स्कूलों और अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। किसी भी स्कूल या अतिशेष शिक्षकों के चिन्हांकन में नियमों की अनदेखी न करें। कलेक्टर ने कहा कि अतिशेष शिक्षकों का पदांकन शिक्षक विहीन,एकल शिक्षकीय और आवश्यकता वाले स्कूलों में प्राथमिकता के साथ करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से शिक्षा गुणवत्ता में सुधार होगा और विद्यार्थि बेहतर शैक्षणिक वातावरण में पठन पाठन कर सकेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने बैठक में बताया कि आगामी 02 और 03 मई को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सारंगढ़ में प्रातः 10बजे से 04बजे तक अतिशेष शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग आयोजित जाएगी। 02 मई को प्राचार्य,व्याख्याता,प्रधान पाठक प्राथमिक/माध्यमिक ,शिक्षक और विज्ञान शिक्षकों की पदस्थापना के लिए काउंसलिंग होगी जबकि 03 मई को सहायक शिक्षकों की पदस्थापना हेतु काउंसलिंग होगी। डीईओ पटेल ने बताया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया ऐसे शिक्षक जिनकी सेवा कल दो वर्ष या कम हो उन्हें पहले स्कूल चयन करने का अवसर पहले मिलेगा। उसके बाद महिला,मान्यता प्राप्त शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष,सचिव , शैक्षिक समन्वयक और अंत में वरिष्ठता के अनुसार होगी।

पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपादित एवं समस्याओं का निराकरण करने एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेगी। आज के इस बैठक में जिला कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे,जिला पंचायत के सीईओ इंद्रजीत बर्मन अनुविभागीय अधिकारी प्रखर चंद्राकर ,जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल तीनों विकासखंडों के विकासखंड शिक्षा अधिकारी,बीआरसीसी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदवन में घरेलू विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पति ने...

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!