युवा अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनाएं- वित्त मंत्री श्री चौधरी…

Must Read

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल…

हम होंगे कामयाब अंतर्गत 61 युवाओं को मिला रोजगार नियोजन पत्र,नवनियुक्त महिला आरक्षकों एवं खिलाडी हुए सम्मानित…

बलौदाबाजार-वित्त मंत्री एवं यूथ आइकॉन श्री ओ.पी. चौधरी सोमवार को केंद्रीय बजट 2026 -27 विषय पर जिला ऑडीटोरियम बलौदाबाजार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दीप प्रज्जवलन एवं वन्देमातरम गायन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
वित्त मंत्री श्री ओ. पी चौधरी ने भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की जयघोष के साथ युवाओं से संवाद प्रारम्भ किया।

उन्होंनेअपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर आइएएस बनने तक की जीवन संघर्ष और आभावो के बावजूद मंजिल हासिल करने की खुद के अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि अगर कुछ बनने की ठान लें तो विपरीत परिस्थिति या आभाव भी बाधा नहीं बनते।उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन के वाहक होते है, किसी भी क्षेत्र में काम करने का जूनून हो तो वह काम होकर रहता है। अवसर को सफतला में परिवर्तन करने के लिये युवाओ को अपनी क्षमता विस्तार से भविष्य की योजना बनानी चाहिए। युवा केवल डिग्री की गिनती के लिये पढ़ाई न करें बल्कि पढ़ाई जीवन की योजना से जुडी हो,कहां पर किस तरह से आगे बढ़ना है यह सोचें, आलोचनाओं को मन से निकाल दें।उन्होंने कहा कि खराब परिस्थिति में भी उम्मीद रखनने वाला हर विपरीत परिस्थिति को जीतता है।हमारा देश व गांव आज की परिस्थिति में ज्यादा अच्छा है जिससे युवा दृढ विश्वास के साथ भविष्य निर्माण कर सकते है। आज का भारता सम्भावनाओं से भरा हुआ है, शिक्षा से विसकसित भारत बनने की संभावना है। आज केवल सरकारी नौकरी ही अच्छा जीवन और समाज सेवा का साधन नहीं है बल्कि खेल और निजी क्षेत्रों में भी अनंत संभावनाएं है।भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग देश है जो 2047 तक 30 -40 ट्रीलियन डालर अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

हमारा देश विकासशील से विकसित भारत की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत बनाने के विजन को पूरा करना है। इस बार के केंद्रीय बजट में रेयर अर्थ, एआई, रेलवे, आयुष, शिक्षा, स्वस्थ्य पर फोकस सहित सभी क्षेत्रों में एक संतुलित बजट है। इस दौरान उन्होंने युवाओं के जिज्ञासाओं को भी शांत किया।वित्त मंत्री ने हम होंगे कामयाब के तहत यवाओ का कौशल विकास एवं रोजगार नियोजन की सराहना करते हुए एक अच्छा पहल बताया।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय बजट एवं युवाओं के भविष्य निर्माण पर सार्थक चर्चा हुईं। केंद्रीय बजट में केवल वर्ष 2026 -27 की योजनाएं ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी 2047 तक विकसित भारत के विजन को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि हमारा देश युवा शक्ति के साथ आगे बढ़ रहा है और युवा शक्ति इंजन के रुप में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के सामूहिक नेतृत्व मे यह बजट युवाओं के लिये गेम चेंजर होग़ा।कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, अखिलेश सोनी एवं जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में हम होंगे कामयाब के तहत 61 युवाओ को रोजगार नियोजन पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले के नव नियुक्त 10 महिला आरक्षकों,मल्लखम्ब के 3 एवं क्रिकेट के 2 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ईशान वैष्णव,प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा, जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img