नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

Must Read

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के रहवासियों ने रैली निकालकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नागरिकों ने कर निर्धारण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पारदर्शिता की मांग की और संबंधित नियमावली की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 01, 04, 05 और 06 सहित ग्राम पवनी के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्रित होकर नगर में रैली के रूप में निकले और नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों का कहना है कि हाल ही में नगर पंचायत द्वारा संपत्ति कर और समेकित कर जमा करने के लिए बिल सूचना भेजी गई है, लेकिन इन बिलों में कई प्रकार की त्रुटियां और विसंगतियां दिखाई दे रही हैं।

नागरिकों ने ज्ञापन में बताया कि नगर पंचायत द्वारा संपत्ति कर की राशि किस आधार पर निर्धारित की गई है, इसकी स्पष्ट जानकारी नागरिकों को नहीं दी गई है। नागरिकों ने मांग की है कि संपत्ति कर निर्धारण से संबंधित नियमावली की सत्यापित छायाप्रति उपलब्ध कराई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कर की राशि किस प्रक्रिया और नियम के तहत तय की गई है।

इसी प्रकार नागरिकों ने समेकित कर को लेकर भी गंभीर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त रूप से उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। इसके बावजूद नागरिकों पर समेकित कर का भार डाला जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब नगर में नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, नाली व्यवस्था जैसी सुविधाएं ठीक से उपलब्ध नहीं हैं, तो ऐसे में समेकित कर लगाना उचित नहीं है।

नागरिकों ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि कई घरों में एक ही भवन के भीतर तीन से चार परिवार निवास कर रहे हैं। ऐसे मामलों में संपत्ति कर की राशि भवन के वैल्यूएशन के आधार पर तीन या चार हिस्सों में विभाजित कर दी गई है, लेकिन समेकित कर प्रत्येक परिवार के नाम से अलग-अलग जोड़ा गया है। नागरिकों का कहना है कि यह व्यवस्था न्यायसंगत नहीं है। उनका तर्क है कि जिस प्रकार संपत्ति कर को विभाजित किया गया है, उसी प्रकार समेकित कर को भी अनुपात के आधार पर विभाजित कर प्रत्येक परिवार के नाम दर्ज किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है।
नागरिकों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या बिना पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराए नगर पंचायत द्वारा कर वसूली की जा सकती है। यदि ऐसा कोई नियम है, तो उसकी जानकारी भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। नागरिकों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि संबंधित नियमावली की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं, ताकि नागरिकों को कर प्रणाली की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।

ज्ञापन में एक और महत्वपूर्ण मुद्दा यह उठाया गया है कि संपत्ति कर और अन्य कर लगाने से पहले क्या नगर पंचायत द्वारा प्रारंभिक सूची का प्रकाशन किया गया था या नहीं। नागरिकों का कहना है कि नियमानुसार पहले प्रारंभिक सूची प्रकाशित कर आम नागरिकों से दावा-आपत्ति आमंत्रित की जानी चाहिए थी। इसके बाद आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम सूची प्रकाशित कर नगर पंचायत से अनुमोदन प्राप्त कर कर निर्धारण किया जाना चाहिए।

नागरिकों ने मांग की है कि यदि इस प्रक्रिया का पालन किया गया है तो उसके दस्तावेज भी सार्वजनिक किए जाएं। साथ ही प्रारंभिक सूची, दावा-आपत्ति, अंतिम प्रकाशन और नगर पंचायत से प्राप्त अनुमोदन की सत्यापित प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं।

इसके अलावा नागरिकों ने यह भी मांग की है कि गृह कर नियमों के अनुसार कर की राशि किस प्रकार निर्धारित की जाती है, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जाए। साथ ही प्रत्येक वार्ड के लिए कर निर्धारण का गणना पत्रक भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि नागरिकों को यह समझ में आ सके कि उनके ऊपर लगाया गया कर किस आधार पर तय किया गया है।

रैली में शामिल नागरिकों ने यह भी कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहद कमजोर है, जिसके कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि गंदगी और अव्यवस्था के कारण लोग मानसिक रूप से परेशान हैं, जो कि एक गंभीर चिंता का विषय है।
रैली के दौरान नागरिकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखते हुए प्रशासन से पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवस्था की अपेक्षा जताई। नागरिकों का कहना है कि उनका उद्देश्य प्रशासन के साथ टकराव करना नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि कर व्यवस्था स्पष्ट, न्यायसंगत और नियमों के अनुरूप हो।

ज्ञापन के अंत में नागरिकों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से अनुरोध किया है कि ज्ञापन के बिंदु क्रमांक 01 से 06 तक का विस्तृत और स्पष्ट उत्तर दिया जाए, ताकि नगर के नागरिक संतुष्ट हो सकें। नागरिकों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो नगर पंचायत के सभी करदाता आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासियों और मोहल्लेवासियों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति और समर्थन दर्ज कराया। इस मौके पर नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करने और समस्याओं का समाधान करने की मांग की।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img