छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की ओर तेजी से अग्रसर-उप मुख्यमंत्री श्री साव…

Must Read

उप मुख्यमंत्री ने लगभग सात करोड़ रुपए के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व भूमिपूजन…

भाटापारा में नालंदा परिसर निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ देने की घोषणा…

दो तालाबों के सौन्दर्यीकरण हेतु डीएमएफ मद से दो करोड़ की राशि का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश…

बलौदाबाजार-उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने शुक्रवार को भाटापारा में लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लगभग़ सात करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसके साथ ही नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर भाटापारा में नालंदा परिसर निर्माण हेतु राशि बजट में शामिल कराने एवं विकास कार्यो के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की एवं दो तालाबों के सौन्दर्यीकरण हेतु डीएमएफ मद से दो करोड़ रुपये की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को सबधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 20 महीने में प्रदेश में विकास के कीर्तिमान स्थापित किया है। छत्तीसगढ़ विकसित प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है। प्रदेश में मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन की सरकार में युवा, बुजुर्ग, किसान, महिलाओं एवं हर वर्ग के लिए योजना लागू किया है। इन 20 महीनों में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति, महतारी वंदन से हर माह महिलाओं के खाते में एक- एक हजार रुपये डीबीटी, सरकार बनने के महज 12 दिन में 13 लाख किसानों को धान का दो साल का बोनस, 3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी जैसे अनेक वायदे पूरे किये है। उन्होने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर और सुविधायुक्त बनाने में शासन, प्रशासन में साथ ही जनता की सहभागिता भी जरुरी है। लोगों को अपने शहर की मान- सम्मान के प्रति अभिमान होना चाहिए। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने सभी संकल्प लें।

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार ने एक- एक वायदे को धरातल पर उतारा है। सभी के हित को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की जा रही है। प्रदेश तेजी से विकास को ओर आगे बढ़ रहा है। जल्द ही हमारा प्रदेश समृद्ध और उन्नतशील बनेगा। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा एवं पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने भी सम्बोधित किया।

प्रमुख भूमिपूजन कार्य में 3 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत से नगर के विभिन्न वार्डो में सी.सी. रोड निर्माण, 29.3 लाख रुपये की लागत से लोकोत्सव मैदान में व्यवसायिक दुकान निर्माण,9.53 लाख रुपये की लागत से मोती गार्डन में व्यवसायिक दुकान निर्माण, 20.86 लाख रुपये की लागत से पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड स्थित एस.एल.आर.एम. सेंटर में शेड निर्माण तथा प्रमुख लोकार्पण कार्य में 30 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर निर्माण, नगरपालिका कार्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण लागत राशि 15.61 लाख,नगरपालिका परिषद भाटापारा के फिल्टर प्लांट में शेड निर्माण लागत राशि 20.86 लाख,बलभद्र वार्ड क्र. 19 मयूर स्कूल के पास सार्वजनिक सह- सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य लागत राशि 12.59 लाख,सुभाष वार्ड क्र. 4 एस.एल.आर.एम. सेंटर में मशीनरी शेड एवं अहाता निर्माण लागत राशि 31.51लाख, तहसील आफिस के पास सार्वजनिक सह- सामुदायिक शौचालय मरम्मत कार्य लागत राशि 13.36 लाख शामिल हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, कलेक्टर दीपक सोनी, पूर्व विधायक डॉ.सनम जांगड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबडिया, जिला अध्यक्ष आनंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img