कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने किया कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और अभियोजन प्रकरणों का समीक्षा…

Must Read

कलेक्टर ने सभी नागरिकों को हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने किया अपील…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अब होगा हेलमेट चेकिंग…

बस स्टैंड सारंगढ़ और मेन रोड में अवैध पार्किंग, ठेला आदि लगाकर राहगीरों के लिए बाधा करने वालों पर होगी कार्यवाही…

सारंगढ़-कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने जिले में कानून व्यवस्था, सड़क सुरक्षा और अभियोजन प्रकरणों का समीक्षा किया। एसपी आंजनेय वाष्र्णेय ने कलेक्टर को जिले में उत्पन्न हुए विभिन्न कानून व्यवस्था की घटनाओं से अवगत कराया। सभी संबंधित विभाग की ओर से किए जाने वाले कार्यवाही के संबंध में अधिकारियों के मध्य संयुक्त चर्चा किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एस के टंडन, एएसपी नीमिषा पांडेय, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग, पशुधन, आबकारी, सीएमएचओ, सर्व तहसीलदार, थाना प्रभारी, सीएमओ आदि अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बैठक में कहा कि किसी भी घटना या प्रकरण के संबंध में तहसीलदार और पुलिस अधिकारी आपस में बात कर लें। छोटी-छोटी घटनाओं को नजरअंदाज नहीं करें। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के विरोध प्रदर्शन वाले मौके का जायजा लें। बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन और रैली का आयोजन नहीं किया जाए, इसका पालन करें। यदि कोई कार्यक्रम प्रदर्शन या रैली तहसीलदार और थाना प्रभारी के संज्ञान में नहीं होगा तो उस पर कार्यवाही की जाएगी। डाॅ. कन्नौजे ने कहा कि प्राकृतिक आपदा प्रकरण में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर सभी अधिकारी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करें। पीड़ित परिवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी 6-4) से 4 लाख रूपए का लाभ दिया जाए, इसके लिए सभी थाना प्रभारी थाना से रिपोर्ट और डाॅक्टर पोस्टमाटर्म रिपोर्ट शीघ्र भेजें। डीजे चलाने की अनुमति नहीं लेने वाले और नियम कानून के खिलाफ डीजे बजाने वालों पर कार्यवाही करें। सामाजिक बहिष्कार प्रकरण में थाना प्रभारी संबंधितों से बातचीत कर निराकरण करें।

कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने कहा कि नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत शहरी सड़क और ग्रामीण सड़क के दाएं-बाएं ओर मिट्टी का उठाव किसी व्यक्ति या संस्थान के द्वारा किया गया है तो उसे सड़क नियम के अनुसार कार्यवाही करें, ताकि सड़क में पानी नहीं आएं। कलेक्टर ने सारंगढ़ के बस स्टैंड में पार्किंग के रूप में खड़े वाहनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बस स्टैंड और पुराना नगरपालिका भवन का क्षेत्र पार्किंग स्थल नहीं है। इन स्थानों में अवैध रूप से खड़े वाहनों, अवैध फल दुकानों, गैरेज के सामने शोपीस के रूप में खड़े कंडम वाहनों आदि को हटाने के लिए नगरपालिका और पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही करने के कलेक्टर ने निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से जानमाल की सुरक्षा के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना को आदत में शामिल करने का अपील किया है। साथ ही हाईवे सड़क में बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उप संचालक पशुधन विकास विभाग एम.के. पांडेय को घुमंतू पशुओं के गले में रेडियम पट्टा पहनाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img