396 हितग्राहियों को योजना का मिल चुका है लाभ…
बिलाईगढ़:-नगर पंचायत पवनी में भाजपा समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों के निर्वाचित होने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है।
वहीं कुछ दिनों में करीब 240 और हितग्राहियों की सूची जारी होगी।।
अध्यक्ष कुलदीप साहू ने नगर में डेढ़ वर्ष में करीब 4 करोड़ रुपए से ज्यादा के किए विकास कार्यों को गिनते हुए कहा कि नगर पंचायत पवनी में योजना के तहत लगातार हितग्राहियों को लाभ मिलने से नगर के जरूरतमंद परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। आने वाले समय में शेष पात्र हितग्राहियों को भी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है।।
उपाध्यक्ष नंदू साहू ने कहा सभी पात्र आवास के हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि जरूरतमंद लोगों का सपना होता है कि वह अपना पक्का मकान बना सके और इस सपना को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूरा हो रहा है।
इस कार्यक्रम में नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीप साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, पार्षद करन साहू, भाजपा मंडल पवनी महामंत्री राजकुमार साहू, सीएमओ मजीद खान, पार्षद कमलेश साहू, पिंटू साहू, रामगोपाल साहू, नंदलाल साहू, गणेश साहू, रामकृष्ण साहू, लीलांबर साहू, लोकनाथ साहू, टीकम साहू, राजेश चौहान, अमित साहू समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी और नगर के वरिष्ठ नागरिकगण उपस्थित रहे।




