स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

Must Read

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

विद्यालय में विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए मुख्य छात्र, मुख्य छात्रा, उप-मुख्य छात्र, उप-मुख्य छात्रा, सांस्कृतिक प्रभारी एवं खेलकूद प्रभारी सहित अन्य पदों के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया। मुख्य छात्र मोहन खैरवार (कक्षा 12वीं), मुख्य छात्रा ज्योति नेताम (कक्षा 11वीं), उप-मुख्य छात्र बद्रीनाथ मैत्री (कक्षा 11वीं), उप-मुख्य छात्रा विद्या सावम (कक्षा 11वीं), सांस्कृतिक प्रभारी रिया भारती (कक्षा 9वीं) एवं खेलकूद प्रभारी चंदन पटेल एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रभार जिम्मेदारियां प्रदान की गईं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य ने चयनित सभी विद्यार्थी प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रतिनिधि विद्यालय की गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें अपने पद को केवल सम्मान के रूप में न देखते हुए इसे एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी, सहयोग एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक अच्छे विद्यार्थी प्रतिनिधि का कार्य केवल स्वयं अनुशासित रहना ही नहीं, बल्कि अपने साथियों को भी विद्यालय के नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने, अध्ययन के प्रति गंभीर रहने तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से मिल-जुलकर कार्य करने तथा विद्यालय के विकास एवं शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

चयनित विद्यार्थी प्रतिनिधियों ने भी अपने पद एवं दायित्वों के प्रति निष्ठावान रहने, विद्यालय के अनुशासन का पालन करने तथा सौंपे गए कार्यों को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थी प्रतिनिधियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका अभिनंदन किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि नेतृत्व का अर्थ केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करना और विद्यालय की गरिमा को बनाए रखना है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी चयनित विद्यार्थी प्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी प्रतिनिधि अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय की गतिविधियों को नई दिशा देंगे तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

मसरूम की तलाश में जंगल गए ग्रामीणों पर भालू का हमला,तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर…

बलौदाबाजार:- जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमलपुरा मे तीन भालूओ के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए घायलों मे दो की...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img