सारंगढ़-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। समय-सीमा की बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन में एसडीएम बिलाईगढ़ प्रफुल्ल रजक ने अवैध रेत और पत्थर परिवहन कर रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1 हाइवा, 5 ट्रैक्टर रेत सहित तथा 1 ट्रैक्टर पत्थर को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। सभी वाहनों को खनिज अधिनियम के तहत जब्त कर भटगांव थाना के सुपुर्द किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखी गई।








Users Today : 45
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1436
Users Last 30 days : 3297