बिलाईगढ़-रायकोना बहुचर्चित ठगीकांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक कर्मचारियों की संलिप्तता का खुलासा किया है। होल्ड खातों से फर्जी लेटरपैड के माध्यम से अवैध राशि आहरण के मामले में पुलिस ने HDFC बैंक की दो शाखाओं के कुल 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महाठग शिवा साहू के होल्ड खाते से 10 लाख रुपये तथा उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। इस पूरे मामले में बैंक कर्मचारियों की साठगांठ सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
गिरफ्तार आरोपियों में HDFC बैंक सारंगढ़ शाखा के कर्मचारी अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत एवं पूजा मानिकपुरी शामिल हैं। वहीं HDFC बैंक बिलाईगढ़ शाखा से टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों पर होल्ड खाते से फर्जी दस्तावेज लगाकर राशि निकालने का गंभीर आरोप है।
पुलिस ने सभी छह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में दोनों HDFC शाखाओं के प्रबंधकों की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। यह कार्रवाई बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।









Users Today : 32
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1423
Users Last 30 days : 3284