बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ द्वारा सुशासन सप्ताह (Good Governance Week – GGV) के अंतर्गत दिनांक 22 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन ग्राम गेंडापाली में किया जा रहा है। यह शिविर भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा संचालित “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
जनपद पंचायत बिलाईगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह समाधान शिविर 22 दिसंबर को प्रातः 10बजे से अपराह्न 3बजे तक आयोजित होगा, जिसमें आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों से प्राप्त शिकायतों व आवेदनों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति की अपेक्षा की गई है, ताकि सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जा सके। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिविर में उपस्थित रहने हेतु पत्र जारी किया है।










Users Today : 36
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1427
Users Last 30 days : 3288