Tuesday, July 14, 2026

कसडोल हत्या केस में तीन सगे भाइयों को उम्रकैद, बलौदाबाजार कोर्ट ने सुनाया फैसला…

Must Read

बलौदाबाजार:-जिले के कसडोल क्षेत्र में करीब 2 साल पहले हुई गैंद राम यादव की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. तीन सगे भाई रवि रजक, राजेंद्र रजक और रोहित रजक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. अदालत ने कहा कि यह घटना आकस्मिक नहीं, बल्कि सामूहिक हिंसा का नतीजा थी.

नए साल की रात शुरू हुआ था विवाद:-1 जनवरी 2024 की रात ठाकुरदिया गांव में शराब दुकान के पास गैंद राम यादव, नोहर सिंह और हेमराज पहुंचे थे. वहीं चार लोग रवि, राजेंद्र, रोहित और कमलेश साहू पहले से मौजूद थे. शुरुआत में हल्की कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद हिंसा में बदल गया.

कैसे हुआ हमला?:-गवाहों के अनुसार, रवि रजक ने सबसे पहले गैंद राम पर हमला किया. फिर सभी आरोपियों ने मिलकर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. गैंद राम के सीने पर जोरदार पत्थर लगने से वह गिर पड़े. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. नोहर और हेमराज किसी तरह भागकर अपनी जान बचा पाए.

पुलिस ने क्या किया?:-परिजनों और घायलों की शिकायत पर पुलिस ने उसी रात FIR दर्ज कर ली. घटनास्थल से खून के निशान, ईंटों के टुकड़े और पत्थर जैसे सबूत मिले. पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान पेश किया. कुल 18 गवाहों के बयान दर्ज किए गए.

अदालत में क्या हुआ?:-सबसे मजबूत गवाही दो प्रत्यक्षदर्शियों नोहर सिंह ध्रुव और हेमराज ध्रुव की रही. उन्होंने बताया कि झगड़ा अचानक नहीं हुआ था. आरोपियों ने मिलकर हमला किया. गिरने के बाद भी वार जारी रहा. वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी सीने में भारी चोट की पुष्टि हुई, जो पत्थर लगने से मेल खाती थी. अदालत ने इसे हत्या का स्पष्ट मामला माना.

कोर्ट का फैसला:-अदालत ने तीनों को धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई. साथ ही 10 हजार रु जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त सजा होगी. अदालत ने कहा कि यह हत्या सामूहिक हिंसा का परिणाम थी और आरोपी जानबूझकर हमले के इरादे से आए थे.

केस शुरू से मजबूत था, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट पूरी तरह मेल खाते थे अदालत ने मजबूत फैसला दिया है- लोक अभियोजक थानेश्वर प्रसाद वर्मा उन्होंने यह भी कहा कि यह निर्णय समाज को संदेश देता है कि सामूहिक हिंसा को अदालत कभी नजरअंदाज नहीं करती.

- Advertisement -spot_img
Latest News

पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदवन में घरेलू विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पति ने...

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!