Tuesday, July 14, 2026

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के 4 धान खरीदी केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

Must Read

कलेक्टर ने किसानों से पूछा, धान मंडी की सुविधा और समस्या…

धान बिक्री के लिए किसान साफ धान लाएं और छूटे हुए रकबा को दर्ज करने के लिए तहसीलदार से संपर्क करें: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे…

सारंगढ़ बिलाईगढ़:-21 नवंबर 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे शुक्रवार को बिलाईगढ़ ब्लॉक के दौरे पर रहे। उन्होंने सरसींवा, भटगांव, जमगहन और गोपालपुर धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां धान खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, मार्कफेड अधिकारी शीतल भोई सहित डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा और तहसीलदार नीलिमा अग्रवाल उपस्थित थीं। कलेक्टर ने इन सभी केन्द्रों में किसानों और समिति प्रबंधकों से बातचीत करते हुए कहा कि जिन किसानों के धान 2 एकड़ तक है उसे एक बार में ही धान बेचने के टोकन दें और उसका रकबा समर्पण कराएं। जिनका रकबा छूटा है वो तहसीलदार से मिलकर रकबा को जुड़वाएं। धान खरीदने से पहले धान की नमी की जांच करें, ढेरीं लगवाएं, बफर लिमिट, स्टेकिंग का ध्यान रखें, मिलर से अच्छा बारदाना लेने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को दो टूक कहा, राज्य शासन के दिशा निर्देश अनुरूप धान खरीदी करें, मिलर से अच्छा बरदाना लें…

कलेक्टर ने सरसींवा धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने धान की नमी, तौल, बारदाना और स्टेकिंग स्थल का अवलोकन किया। फटे हुए बारदाना का उपयोग करने पर कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को तत्काल सभी फटे बारदाना को अस्वीकार कर वापस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जितना बारदाना प्राप्त है उसे चेक कर लें और जितना फटे बारदाना है उसे वापस तत्काल करें और बिना फटे बारदाना को प्राप्त कर उसे उपयोग करें। किसानों से बातचीत कर वहां की स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने किसानों से किसी प्रकार की समस्या की जानकारी पूछा। तब हमाल की कमी को बताया गया। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को कारण पूछा तब उन्होंने कहा कि हमाल का काम कर रहे जांजगीर चांपा जिले के केरा क्षेत्र के श्रमिक ज्यादा पारिश्रमिक मांग कर रहे हैं तब उनके स्थान पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के स्थानीय निवासियों से हमाल का कार्य कराया जाएगा।

अलग-अलग भरे बारदाना को तौल करने पर सही पाया गया…

कलेक्टर ने भटगांव धान खरीदी केन्द्र में किसानों के तौल रहे धान का अवलोकन किया। वहां पत्रकार के द्वारा विभिन्न भरे बरदाना का तौल मांग किया गया तब उनके मुताबिक तौल किया गया तब वजन सही पाया गया। कलेक्टर ने किसानों से किसी प्रकार का समस्या और सुविधा पूछा गया तब किसानों से सुविधा में पिछले सालों की तुलना में अच्छा सुविधा का जिक्र किया। साथ ही किसानों ने एग्रीस्टेक में रकबा का गिरदावरी रिकार्ड में पटवारी और नोडल जांच अधिकारी के द्वारा सही जांच नहीं करने की बात पर कलेक्टर ने किसानों को कहा कि गिरदावरी का रिकार्ड सही एन्ट्री करने पटवारी को बोलें, यदि पटवारी काम नहीं करता तो उसकी शिकायत तहसीलदार, एसडीएम या कलेक्टर कार्यालय में करें।

दूसरे जिले में खेत है तो उसके परिवहन के लिए तहसीलदार से जारी पत्र रखें किसान…

कलेक्टर ने जमगहन धान खरीदी केन्द्र में किसानों के तौल का निरीक्षण किया। वहीं एक किसान जिसका कई खेत महानदी के पार जांजगीर जिले में है, तब उसके धान को अपने जिले में परिवहन के लिए कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या बताया कि, कहीं यह अवैध धान मानकर उसे जांच दल जब्त न कर लें। कलेक्टर ने किसानों को कहा कि तहसीलदार से इस संबंध में पत्र जारी कर उस धान का परिवहन कर लें और जांच दल के मांगने पर प्रस्तुत करें और अपने धान का बिक्री करें। कलेक्टर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का धान खरीदी का उद्देश्य है कि किसी भी वाजिब किसानों का धान बिक्री करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में अन्तर जिला खेती किसानी है तो उसे नियम कानून अनुसार परिवहन कर सकते हैं।

तौल रहे धान शुष्क नहीं होने पर उसे कलेक्टर ने तत्काल वापस करने के निर्देश दिए…

कलेक्टर ने गोपालपुर धान खरीदी केन्द्र में लगभग 12 स्टेकिंग स्थल व्यवस्था और हमाल व्यवस्था पाकर समिति प्रबंधक का तारीफ किया, वहीं नमी में एक किसान का तौल रहे धान की नमी 1 प्रतिशत ज्यादा होने पर उसे तत्काल वापस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान साफ सुथरा, कंकडरहित होना चाहिए। साथ ही कलेक्टर ने समिति प्रबंधक को कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप ही कार्य करें। डॉ. कन्नौजे ने अन्य किसानों से उनके धान के रकबा और उपज की स्थिति के बारे में जानकारी लिया।

- Advertisement -spot_img
Latest News

पत्नी की बेरहमी से हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोविंदवन में घरेलू विवाद ने रविवार को खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में धुत एक पति ने...

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!