Monday, July 13, 2026

रायगढ़ पुलिस की म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले इंटर स्टेट गैंग पर बड़ी कार्यवाही

Must Read

रायगढ़। साइबर अपराधों में साइबर ठगों द्वारा रुपए प्राप्त करने के लिए म्यूल अकाउंट का उपयोग किया जाता है । साइबर ठगों द्वारा अब गांवों में लोगों को रूपयों का लालच देकर उनके अकाउंट खरीदे जा रहे हैं जिन्हें दीगर राज्यों में सक्रिय इंटर स्टैट गैंग को उपलब्ध कराया जा रहा है जिसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा म्यूल अकाउंट होल्डर्स पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । रायगढ़ पुलिस द्वारा थाना चक्रधरनगर के संबंधित अपराध क्रमांक 58/2025 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बीएनएस में अब तक म्यूल खाता खुलवाने और लालच में अपने अकाउंट ठगो को बेचने वाले 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है । म्यूल अकाउंट होल्डर के गैंग का पता लगाने पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के निर्देशन एवं निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनके पूर्व रिकॉर्ड की जानकारी लेकर म्यूल अकाउंट होल्डर की विस्तृत जांच की जा रही है जिसमें साइबर सेल रायगढ़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है । पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ग्राम बड़े रबेली थाना मालखरौदा जिला सक्ती के रहने वाला गांधी साण्डे स्थानीय लोगों को रूपये का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदता था और उन खातों को साइबर ठगों को बेचा करता था । आरोपी गांधी साण्डे को साइबर सेल की टीम पूछताछ की तब आरोपी ने अपराध स्वीकार कर बताया कि वह स्थानीय लोगों को बहला फुसलाकर और रुपए का लालच देकर खाता खरीदता था और पश्चिम बंगाल के मोहम्मद अफजल और मोहम्मद मजीद को 17,000 रूपये प्रति अकाउंट पर कमीशन लेकर करीब 80-90 लोगों के खाता उपलब्ध कराया है तथा आरोपी गांधी साण्डे, फ्रॉड के पैसे एटीएम कार्ड से निकाल कर अफजल और मजीद के खाते में ट्रांसफर किया है । आरोपी गांधी साण्डे से मिली महत्वपूर्ण जानकारी पर तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल, थाना तमनार और थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम बनाकर पश्चिम बंगाल रवाना किया गया । रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा संदेही मोहम्मद अफजल और मोहम्मद मजीद की आसनसोल, जिला वर्धमान में पतासाजी कर हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया । संदेहियों से पूछताछ पर आरोपियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे जामताड़ा साइबर फ्रॉड गैंग के लिए काम करते हैं, वे साइबर ठगी में प्राप्त होने वाले रुपए में 18 पर्सेंट कमीशन प्रति अकाउंट लिया करते थे । आरोपियों ने बताया कि जामताड़ा गैंग को खाता उपलब्ध कराने के साथ, वे ठगी के रुपए भी एटीएम और कियोस्क सेंटर से निकाला करते थे। आरोपियों को थाना चक्रधरनगर के संबंधित अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, रूपये लेकर खाता बेचने वालों पर रायगढ़ पुलिस की कार्यवाही जारी रहेगी ।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. मो0 अफजल पिता मो0 हैदर उम्र 38 साल निवासी थाना जमुरिया जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
  2. मो0 माजिद पिता मो0 खलील उम्र 48 साल निवासी रेलेपार कुरैशी मोहल्ला, आसनसोल जिला वर्धमान (पश्चिम बंगाल)
  3. गांधी साण्डे पिता नीलकंठ साण्डे उम्र 29 साल निवासी रबेली थाना मालखरौदा, जिला सक्ती (छत्तीसगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन पर मामले का खुलासा तथा आरोपियों की पतासाजी/गिरफ्तारी में निरीक्षक नासिर खान, उपनिरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नरसिंह यादव, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन तथा साइबर सेल के आरक्षक प्रशांत पंडा, धनंजय कश्यप, नवीन शुक्ला, मेनका चौहान की अहम भूमिका रही है ।
- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!