Monday, July 13, 2026

CG शराब में जहर: शराब कांड का 24 घंटे में खुलासा, सुहागा मिलाकर की गई थी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार…

Must Read

जांजगीर-चाम्पा(CG TIMES NEWS):-जांजगीर-चाम्पा जिले के थाना बिर्रा क्षेत्र के करही गांव में शराब पीने से दो युवकों की मौत के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह मामला हादसा नहीं बल्कि पूर्व नियोजित हत्या थी। गांव के ही दो आरोपियों ने रंजिश के चलते अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाकर साजिश रची थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी भोला उर्फ सुरेन्द्र टंडन और उसके चचेरे भाई अनिल टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

15 सितंबर को हुई थी घटना…

जानकारी के अनुसार, 15 सितंबर की सुबह ग्राम करही निवासी सूरज यादव और मनोज कश्यप शराब पीने के लिए आरोपी भोला टंडन के पास पहुंचे थे। शराब पीने के कुछ समय बाद दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। दो युवकों की मौत से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस…

जांजगीर-चाम्पा एसपी विजय कुमार पांडेय ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि थाना बिर्रा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मुख्य आरोपी भोला टंडन अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचता था। मृतक अक्सर भोला को परेशान करते थे, जिससे नाराज होकर भोला और उसके चचेरे भाई अनिल ने मिलकर उन्हें सबक सिखाने की योजना बनाई।

शराब में मिलाया सुहागा…

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने हत्या की नीयत से अंग्रेजी शराब में सुहागा मिलाया था। यही जहरीला मिश्रण दोनों मृतकों ने पिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सुहागा, रेपर और सूजा बरामद किया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी…

पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1) BNS, 61(2), 123 BNS के तहत अपराध दर्ज कर मुख्य आरोपी भोला उर्फ सुरेन्द्र टंडन और अनिल टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि साइबर टीम और थाना बिर्रा पुलिस के संयुक्त प्रयास से यह बड़ी कार्रवाई संभव हो पाई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!