बिलाईगढ़-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष माननीय जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन तथा तालुका विधिक सेवा समिति बिलाईगढ़ के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायाधीश श्री सिद्धार्थ देवांगन के नेतृत्व में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पीठासीन अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।
नेशनल लोक अदालत में कुल 363 लंबित प्रकरण सुनवाई के लिए रखे गए, जिनमें से 359 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इनमें एक चेक बाउंस प्रकरण, दो नियमित सिविल प्रकरण तथा एक भरण-पोषण (मेंटेनेंस) प्रकरण का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण हुआ।
लोक अदालत के दौरान सबसे भावुक मामला घरेलू हिंसा से उत्पन्न भरण-पोषण के प्रकरण का रहा। यह प्रकरण पिछले करीब चार वर्षों से न्यायालय में लंबित था तथा पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे।
न्यायाधीश एवं सुलहकर्ताओं द्वारा दोनों पक्षों को समझाइश देकर आपसी मतभेद दूर करने का प्रयास किया गया। समझाइश के बाद पति-पत्नी के बीच समझौता हुआ और दोनों अपने बच्चे सहित पुनः एक साथ अपने घर लौट गए। इस प्रकार चार वर्षों से चला आ रहा विवाद समाप्त हुआ और परिवार फिर से एक हो गया।
लोक अदालत में सुलहकर्ता अधिवक्ता श्री गणेश बंजारे, प्रभुलाल जाटवार, यज्ञ कुमार सिंह एवं विष्णु प्रसाद साहू सहित न्यायालयीन कर्मचारी एवं पुलिस विभाग के आरक्षक उपस्थित रहे। विशेष सहयोगी के रूप में पीएलवी सीमा साहू, रमेश चौहान एवं सूर्यकुमार सिंह ने सहयोग प्रदान किया। अधिवक्ता संघ बिलाईगढ़ के अधिवक्तागण भी उपस्थित रहे।









Users Today : 3
Users Yesterday : 28
Users Last 7 days : 84
Users Last 30 days : 595