ग्राम पंचायत नगरदा में 15वें वित्त की राशि में घोर अनियमितता का आरोप…

Must Read

सरपंच पर भाई को 1.69 लाख रुपये भुगतान का भी आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नगरदा में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए कार्यों में भारी वित्तीय अनियमितता के आरोप लगे हैं। ग्राम के निवासी शेषनारायण साहू ने जिला कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ को आवेदन देकर पंचायत के सरपंच और सचिव पर भ्रष्टाचार और नियम उल्लंघन के गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में छह बिंदुओं पर विस्तृत शिकायत की गई है और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

शिकायत में छह गंभीर बिंदु, लाखों की राशि पर सवाल…

ग्राम पंचायत नगरदा में वर्ष 2024-25 के दौरान 15वें वित्त आयोग की राशि से कई कार्य कराए गए हैं, जिनमें पारदर्शिता का अभाव बताया गया है।

पैरा ढोलाई में 45,000 रुपयेका खर्च-पंचायत द्वारा 45,000 रुपये पैरा ढोलाई के नाम पर खर्च दिखाए गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, यह कार्य कागजों में हुआ है, जबकि स्थल पर कोई स्पष्ट कार्य दिखाई नहीं देता।

टेबल खरीदी में 36,000 रुपये का भुगतान-ग्राम पंचायत ने 36,000 रुपये की राशि टेबल खरीदी के नाम पर खर्च की है। परंतु ग्राम पंचायत भवन में ऐसी टेबलें मौजूद नहीं हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया पर प्रश्न उठे हैं।

राबीश पटाई में 90,000 रुपये की अनियमितता-पंचायत ने 90,000 रुपये राबीश पटाई कार्य के लिए खर्च दिखाए हैं, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार कार्य अधूरा है या किया ही नहीं गया।

स्ट्रीट लाइट कार्य में 1,38,100 रुपये का व्यय-स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 1,38,100 रुपये खर्च किए गए हैं। परंतु ग्राम में सीमित संख्या में ही लाइटें लगी हैं, कई स्थानों पर पोल खाली खड़े हैं।

पंचायत राज अधिनियम की धारा 40(ग) का उल्लंघन-शिकायत में कहा गया है कि सरपंच और सचिव ने कार्यों के भुगतान के समय छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 40(ग) का पालन नहीं किया, जो एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है।

सरपंच के भाई को 1.69 लाख रुपये का भुगतान-सबसे बड़ा आरोप यह है कि सरपंच अर्जुन लाल साहू ने अपने सगे भाई भीम लाल साहू (अक्षय ट्रेडर्स) को 1,69,000 रूपये का भुगतान पंचायत खाते से करवाया। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह सीधा हित-संघर्ष है और पंचायत नियमों का खुला उल्लंघन।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से साक्ष्य संलग्न-शेषनारायण साहू ने अपने आवेदन के साथ “ई-ग्राम स्वराज पोर्टल” में अपलोड किए गए सात बिलों की प्रतियां और अक्षय ट्रेडर्स को किए गए भुगतान के दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। उनका कहना है कि इन दस्तावेजों की जांच कराने से गड़बड़ी साफ-साफ साबित हो जाएगी।

जांच की मांग और संभावित कार्रवाई…

शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक स्वतंत्र टीम गठित की जाए, जिसमें जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के अधिकारी, लेखा सहायक और तकनीकी अमला शामिल हों।यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो सरपंच और सचिव के खिलाफ धन के दुरुपयोग, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

पंचायत राज अधिनियम के अनुसार, किसी जनप्रतिनिधि द्वारा सार्वजनिक धन के दुरुपयोग की पुष्टि होने पर उसे धारा 40 के तहत पद से निलंबित या पदच्युत किया जा सकता है।

प्रशासनिक सूत्रों ने दी जानकारी…

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की प्राथमिक जांच के लिए जनपद सीईओ को निर्देशित किया जा सकता है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। हालांकि, खबर लिखे जाने तक कलेक्टर कार्यालय से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हुआ है।

पारदर्शिता पर सवाल, पंचायत व्यवस्था में जवाबदेही की मांग…

पंचायत स्तर पर विकास योजनाओं की निगरानी में पारदर्शिता बेहद जरूरी है।पंचायतों में अक्सर 15वें वित्त की राशि का उपयोग बिना ग्राम सभा की स्वीकृति के कर दिया जाता है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। हर खर्च का ब्यौरा ग्राम सभा में सार्वजनिक होना चाहिए।

ग्राम पंचायत में पारदर्शिता की परीक्षा…

नगरदा ग्राम पंचायत का यह मामला अब प्रशासन के लिए एक बड़ी परीक्षा बन गया है। यदि जांच में गड़बड़ियां सामने आती हैं, तो यह न केवल स्थानीय प्रशासन पर प्रश्नचिह्न लगाएगा बल्कि ग्रामीण विकास योजनाओं की साख पर भी असर डालेगा।ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन मामले की गंभीरता को समझते हुए निष्पक्ष जांच करेगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img