बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, बिलासपुर संभाग एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ क्षेत्र से आए पदाधिकारियों तथा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले अनेक शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं गुलदस्ते भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यशाला में विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण, उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाओं, व्यक्तित्व विकास, लक्ष्य निर्धारण एवं भविष्य की सही दिशा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विभिन्न कैरियर विकल्पों को विद्यार्थियों के समक्ष अत्यंत सरल, रोचक एवं प्रेरणादायक तरीके से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कैरियर मार्गदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी रहा। इससे विद्यार्थियों में अपने भविष्य के प्रति जागरूकता, आत्मविश्वास एवं लक्ष्य प्राप्ति के लिए नई ऊर्जा का संचार हुआ।
विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, अपराध अन्वेषण ब्यूरो, पुलिस विभाग एवं सभी सम्माननीय अतिथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।








Users Today : 0
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 561