Tuesday, March 17, 2026

कलेक्टर डॉ कन्नौजे के हाथों स्कूली बच्चों ने खायी फाइलेरिया की दवा…

Must Read

10 से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा हाथीपांव उन्मूलन अभियान…

सारंगढ़-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के हाथों पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में विद्यार्थियों को फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग से बचने के लिए उनके उम्र और ऊचाई के आधार पर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ निराला सहित स्वास्थ्य अमला और स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

फाइलेरिया याने हाथीपांव की बीमारी एक परजीवी के कारण होता है जिसे मादा क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलाया जाता है। हाथीपांव की बीमारी के परजीवी जब सूक्ष्म रूप में होता है तभी उसे नष्ट कर सकते है। जवान होने की स्थिति में इसे समाप्त नहीं किया जा सकता। यही कारण है कि परजीवी को नष्ट करने के लिए पूरे समुदाय को आईडीए की दवाई खिलाई जाती है। परजीवी के बड़े होने की स्थिति में मानव शरीर के लासिका तंत्र को बाधित करता है, परिणाम स्वरूप पैरों में सूजन होती है। एक बार पैर में सूजन हो जाने के बाद इसे ठीक नहीं किया जा सकता है। इसलिए फाइलेरिया होने के पहले ही जब सूक्ष्म रूप में परजीवी होता है तब उसे मारा या नष्ट किया जा सकता है। यही कारण है कि समुदाय को एक साथ दवाई खिलाई जाती है।

फाइलेरिया या हाथीपांव उन्मूलन का यह अभियान 10 फ़रवरी से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा। आंगनवाड़ी केंद्रों, शालाओं, कार्यालयों को बूथ बनाया गया है। लक्षित व्यक्तियों को दवाई खिलाएंगे। इस दवाई को सामने ही खिलाना होता है। कई लोग बाद में खा लेंगे दवाई दे दीजिए कहकर दवा लेते हैं, लेकिन दवा नहीं खाते है जो बीमारी होने पर उनके लिए ही जिंदगी भर सहना पड़ेगा। फाइलेरिया की दवा पूर्णतः सुरक्षित है। कुछ लोगों को सिर दर्द ,बदन दर्द ,पेट में दर्द की शिकायत होती है, जो शरीर मे माइक्रोफाइलेरिया या कृमि के परजीवी होने के कारण हो सकता है। दवाई खाने के बाद परजीवी मरता है। परिणाम स्वरूप रिएक्शन होता है। ये साइड इफेक्ट दिखता है। कोई भी गोली खाने से जी मिचलाता है। विशेष परिस्थिति के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की रैपिड रिस्पॉन्स टीम की गठन भी की गई है। परेशानी होने पर 104 पर भी फोन करके परामर्श ली जा सकती है। बूथ में और घर में दवाई नहीं खा पाएंगे उन्हें मापअप राउंड चला कर छुटे हुए लोगों को खोज खोज कर आईडीए की दवाई खिलाई जाएगी। एलबेंडाजोल की गोली को वर्ष में 2 बार अगस्त और फरवरी में दी जाती है, लेकिन फाइलेरिया नाशक दवाई की वर्ष में एक बार ही दी जानी होती है। तीनों दवाई की कंपोजिशन इस बीमारी को नष्ट करने में सहायक है। स्कूल के बच्चो की टीएएस एक प्रकार की जांच है, जिससे पता लगाया जाता है बच्चे में फाइलेरिया के परजीवी है कि नहीं। समुदाय को फाइलेरिया रोधी दवाई खाना जरूरी हो गया है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!