सारंगढ़-मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण सारंगढ़ में 200 जोडों ने सामूहिक विवाह का किया। अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, पालक ने वर वधू को आर्शीवाद प्रदान किया। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सभी वर वधु को विवाह की बधाई और शुभकामनायें देते हुए कहा कि, यह शुभ घड़ी है। सभी वैवाहिक जीवन में खुश रहें, खुशहाल रहें। भगवान सबका कल्याण करें। 200 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं। समाज में विवाह के खर्च ज्यादा है, वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह से राज्य सरकार जिले के सभी पात्र वर वधु को विवाह के बंधन में बंधने के लिए अवसर देता है। कलेक्टर ने 50 हजार रूपये में से 35 हजार की राशि का प्रतीकात्मक चेक वर वधुओं को प्रदान किया, जो उनके बैंक खाता में शासन द्वारा दिया जाएगा।









Users Today : 0
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 31
Users Last 30 days : 183