शिवरीनारायण-शिवरीनारायण में इन दिनों विशाल माघी मेला आयोजित किया गया है, जिसे देखने दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मंगलवार शाम करीब 4 बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने उमेश गुप्ता द्वारा संचालित आकाश झूले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में झूले की एक कुर्सी टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में झूले के नीचे खड़ी दो युवतियां आ गईं।
. जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मल्दा की रहने वाली चंद्रकांत कश्यप (15 वर्ष) एवं भूमिका कश्यप (21 वर्ष) मेला घूमने आई थीं। दोनों मिला ग्राउंड में झूले के नीचे खड़ी थीं, तभी अचानक ऊपर से आकाश झूले की कुर्सी टूटकर गिर पड़ी। इससे दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मेले में अफरातफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से शिवरीनारायण स्थित शबरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भूमिका कश्यप की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया, जबकि चंद्रकांत कश्यप का इलाज जारी है।
इस घटना के बाद मेला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मेले में लगे झूलों एवं मौत के कुएं जैसे मनोरंजन साधनों की फिटनेस जांच को लेकर भी गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना उचित जांच के ही झूला संचालकों को अनुमति दे दी जाती है। साथ ही नगर पंचायत की जिम्मेदारी पर भी सवालिया निशान लग रहे हैं, जो केवल राजस्व वसूली तक सीमित नजर आती है।











Users Today : 36
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1427
Users Last 30 days : 3288