बिलाईगढ़-युवा कांग्रेस संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत अमृत साहू को युवा कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।
अपनी नियुक्ति पर अमृत साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने माननीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा जी, प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया जी, सहप्रभारी सुश्री मोनिका भंडारी जी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जी, जिला प्रभारी विराज चंद्राकर जी, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शुभम वाजपेई जी सहित बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरें जी, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवागन जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के अध्यक्ष लकेश्वर देवांगन जी एवं मंडल अध्यक्ष भगवानु जायसवाल जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया।
अमृत साहू ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और क्षेत्र में कांग्रेस को और मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।









Users Today : 37
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1428
Users Last 30 days : 3289