जिला शिक्षा अधिकारी जोइधा राम डहरिया ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए सख्त निर्देश…

Must Read

बिलाईगढ़-जिला सारंगढ़–बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जोइधा राम डहरिया ने शनिवार को विकासखंड बिलाईगढ़ के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेजेस टुंडरी से की गई, जहां उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टुंडरी पहुंचकर विद्यालय की संपूर्ण व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, नामांकन स्थिति तथा शिक्षकों की दैनंदिनी के रखरखाव की बारीकी से जांच की। उन्होंने विद्यालयों में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं छात्रहित योजनाओं—जैसे साइकिल वितरण योजना, छात्रवृत्ति, पेंशन प्रकरण एवं वित्तीय अभिलेख—का भी अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली।

DEO डहरिया ने विशेष रूप से उन विद्यार्थियों की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की जो लगातार अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे विद्यार्थियों के पालकों से सीधे संपर्क स्थापित कर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है और शाला प्रबंधन इस दिशा में सक्रिय पहल करे।
निरीक्षण के दौरान कुछ विद्यालयों में पाई गई कमियों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राचार्य को आवश्यक सुधार कार्य तुरंत करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से स्वच्छता व्यवस्था, कक्षाओं में शिक्षण-सामग्री की उपलब्धता, समयपालन और प्रशासनिक अभिलेखों के अद्यतन रखने पर उन्होंने जोर दिया।
उन्होंने शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वे शाला समय का पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि समय पर कक्षा में पहुंचना, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देना और बच्चों को बेहतर सीखने का वातावरण प्रदान करना हर शिक्षक का नैतिक दायित्व है। शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से शिक्षण-योजना बनाकर पढ़ाने तथा कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर विशेष कक्षा संचालित करने के निर्देश भी दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि विद्यालयों में न केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि वे विद्यालयों में खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान मॉडल निर्माण तथा अन्य नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देकर बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने के प्रयास करें।

निरीक्षण के अंत में उन्होंने सभी विद्यालयों को चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी विद्यालय में शासन की योजनाओं या शिक्षण कार्य में उदासीनता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारी या शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में शिक्षा स्तर को नई ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और समय–समय पर ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

इस निरीक्षण अभियान से शिक्षकों में जहां जवाबदेही बढ़ी है, वहीं विद्यार्थियों एवं पालकों के बीच भी शिक्षण व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। जिला शिक्षा अधिकारी का यह दौरा बिलाईगढ़ ब्लॉक में शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img