Monday, July 13, 2026

ग्राम पंचायत सालिहा में मनाया गया मितानिन दिवस, सम्मान समारोह में उमड़ा ग्रामीणों का उत्साह…

Must Read

बिलाईगढ़-ग्राम पंचायत सालिहा में मितानिन दिवस के शुभ अवसर पर मितानिन दीदियों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही मितानिनों के अथक प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। गांव के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं महिला समूहों की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सालिहा की सरपंच श्रीमती छत बाई एवं सरपंच प्रतिनिधि श्री कन्हैयालाल टंडन द्वारा सभी मितानिनों का तिलक लगाकर, साल ओढ़ाकर और श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरपंच प्रतिनिधि श्री टंडन ने कहा कि मितानिन दीदियां गांव की वास्तविक स्वास्थ्य प्रहरी हैं, जो हर परिस्थिति में ग्रामीणों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ रखने का कार्य कर रही हैं। कम मानदेय में भी वे जिस समर्पण और सेवा भाव से काम करती हैं, वह वास्तव में सराहनीय एवं सम्माननीय है।

उन्होंने आगे कहा कि गांव के प्रत्येक मोहल्ले में मितानिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करती हैं। टीकाकरण से लेकर गंभीर बीमारियों की जांच तक, वे समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर ग्रामीणों तक आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाती हैं, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिल रही है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं मंडल उपाध्यक्ष भाजपा तथा मंडी अध्यक्ष श्री जय सिंह नाग ने भी मितानिनों के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मितानिनों ने गांव-गांव में स्वास्थ्य जागरूकता का मजबूत आधार तैयार किया है। वे घर-घर जाकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती हैं, बच्चों व महिलाओं की देखभाल करती हैं और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचने में भी मदद करती हैं। यह सेवा भावना समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है।

इस सम्मान कार्यक्रम में जिन मितानिन बहनों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से श्रीमती बेदबाई पटेल, जवा श्रीवास, रुक्मणि श्रीवास, श्याम बाई नेताम, श्याम बाई लहरे, पीली बाई, शशि ठाकुर, मंटोरी, पवित्रा, कौशल्या, जमुना, चंपा सहित ग्राम पंचायत की सभी सक्रिय मितानिनें उपस्थित रहीं। इन सभी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे सदैव गांव के लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती हैं और यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर काम करने की प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा कई गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्य रूप से उपस्थित जनों में सरपंच प्रतिनिधि श्री कन्हैयालाल टंडन, उप सरपंच महेंद्र कुमार नेताम, पंच श्री अमित आजगले (युवा भाजपा नेता), पंच नेत राम बंजारे, पंच सालिक राम, कुंदन सिंह जायसवाल सहित पंचायत के अन्य सदस्य एवं ग्रामीण शामिल थे। सभी अतिथियों ने मितानिनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से ही गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

कार्यक्रम के दौरान मितानिनों ने भी अपनी चुनौतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, कुपोषण उन्मूलन, स्वच्छता अभियान और विभिन्न बीमारियों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। कई मितानिनों ने कहा कि कम मानदेय के बावजूद वे गांव की सेवा को अपना कर्तव्य और दायित्व मानती हैं, और यह सम्मान समारोह उनके मनोबल को और बढ़ाता है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!