Monday, July 13, 2026

धान उपार्जन केन्द्र पर अवैध धान खपाने पर होगी कड़ी कार्यवाही, निगरानी दल सतर्कता रखें: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे…

Must Read

संवेदनशील तथा बार्डर के धान उपार्जन केन्द्रों का जिले के 21 विशेष चेकपोस्ट करेंगे निगरानी…

कलेक्टर ने सभी धान खरीदी केन्द्रों का भौतिक सत्यापन एप के माध्यम से करने के निर्देश दिए…

सारंगढ़-कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी 15 नवंबर में धान खरीदी की तैयारी हेतु कृषि, खाद्य, सहकारिता, विपणन, अपेक्स बैंक आदि के जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव, धान उपार्जन केन्द्रों के नोडल अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, सहकारी समितियों के प्रबंधक, ऑपरेटर आदि का सारंगढ़, बरमकेला और बिलाईगढ़ का अलग-अलग ब्लॉकवार 3 पालियों में बैठक लेकर धान खरीदी केन्द्रों के भौतिक सत्यापन, उड़नदस्ता दल के गठन एवं उनके दायित्व, चेक पोस्ट, धान उपार्जन केन्द्रों में बारदाने की व्यवस्था, वहां स्टेकिंग के तरीकों आदि बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए धान खरीदी के संबंध में शासन के दिशा निर्देशों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए धान खरीदी करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, श्रवण कुमार टंडन, सीईओ जिला पंचायत इन्द्रजीत बर्मन, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने जिले के 86 उपार्जन केन्द्रों में सुचारू रूप से 15 नवंबर 2025 में धान खरीदी हो, धान उपार्जन केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पूर्ण कर लिया जावे। उपार्जन केन्द्रों में खरीदी व्यवस्था सुव्यवस्थित तरीके से हो। किसानों को किसी भी प्रकार में असुविधा ना हो। सब बातों को ध्यान में रखते हुए जिले में सुचारू रूप से धान खरीदी हो निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले के 86 उपार्जन केन्द्र के 33 संवेदनशील उपार्जन केन्द्र एवं ओडिशा राज्य के बार्डर तथा अन्य संवेदनशील एवं अन्तर जिला हेतु 21 चेक पोस्ट गठित उड़नदस्ता टीम को नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं निगरानी केन्द्रों में व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। धान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान खपाने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सभी संवेदनशील धान उपार्जन केन्द्रों में सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। इसके भी निर्देश कलेक्टर ने दिए।

धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन करने हेतु गांव एवं शहरी इलाकों के चिल्हर कोचियों एवं बिचौलियों की जानकारी, उनकी सूची मंडी अधिकारी बनाये। कलेक्टर ने इस सूची को खाद्य अधिकारी और एसडीएम को देने के निर्देश दिए। कोई भी कोचिया या बिचौलिया के द्वारा पंजीकृत किसानों के नाम पर धान खपाने की शिकायत प्राप्त हुआ तो उसके वाहन एवं धान की जप्ती कर नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए तथा जब्ती संबंधी समस्त कार्यवाही तत्काल विभागीय पोर्टल में इन्द्राज करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सभी सहकारी समिति प्रबंधक एवं उपार्जन केन्द्र के नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने पर किसानों को शासन के दिशा निर्देश अनुसार टोकन जारी कर सुव्यस्थित तरीके से धान खरीदी करें। उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए पर्याप्त छाया, पानी, शौचालय की व्यवस्था रखें। जिस दिन खरीदी हो उसी दिन बारदान की सिलाई और शाम तक धान की किस्म अनुसार स्टेकिंग किया जाए। किसानों का भुगतान समय पर हो जाए यह सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देश दिए।

अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले में 21 चेक पोस्ट…

जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन को रोकने एवं चुस्त निगरानी हेतु कलेक्टर ने राजस्व, मंडी, खाद्य, वन, पुलिस की टीम गठित बनाने और जिले के 33 संवेदनशील एवं अन्तर्राज्यीय बॉर्डर में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उड़नदस्ता टीम के अधिकारियों को अवैध धान के खिलाफ शासन के नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!