24 से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा नेत्र सुरक्षा अभियान…

Must Read

बिलाईगढ़-शासन के निर्देश पर कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के देखरेख में जिले के बिलाईगढ़ ब्लॉक में सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए बिलाईगढ़ विकासखंड का चयन करके जिले में पदस्थ नेत्र चिकित्सा अधिकारी ,नेत्र सहायक अधिकारियो की ड्यूटी लगाया गया। इनको अलग अलग सेक्टर आबंटित किया गया। सर्व जांच सभी गांवों में जाएगी। इसके लिए गांव में पदस्थ स्वास्थ्य संयोजक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, पर्यवेक्षक, मितानिन, एमट सब के सहयोग से ये कार्य संपन्न किया जाएगा। गांव में पदस्थ स्वास्थ्य संयोजक मितानिन अपने क्षेत्र के उन सभी घरों में जाकर नेत्र से संबंधित बीमारियों का चिन्हांकन करेंगे। इसके बाद नेत्र सहायक अधिकारी इनका जांच करके पंजीयन करेंगे। जांच में नेत्र संबंधित बीमारियां हो सकती है।

दृष्टिहीनता:-ऐसे व्यक्ति जिनका दृष्टि कम हो चुकी है या लगभग कोई दृष्टि नहीं है का चिन्हांकन करेंगे। इसकी जांच नेत्र सहायक अधिकारी करेंगे एवं ग्राम पंजी में दर्ज करेंगे यदि पूरे दृष्टिहीन होंगे तो इनके लिए दिव्यागता प्रमाण पत्र बनवाने की सुझाव देंगे एवं आवश्यक मदद करेंगे या जिनका विजन बहुत कम हो चुके है चिन्हांकन करेंगे।

मोतियाबिंद:-ऐसे व्यक्ति जिनकी रोशनी मोतियाबिंद के कारण कम हो रही है या कम हो चुकी है, उनको स्वास्थ्य कार्यकर्ता चिन्हांकित करेंगे, जिनका सत्यापन नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी करेंगे एवं इसकी रिकॉर्ड रखेंगे। शासन का निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति मोतियाबिंद के नाम से दृष्टिहीन न हो इसके लिए दोनों आंख में से कम से कम एक आंख को ऑपरेशन करके ठीक कर दे।

मोतियाबिंद का उपचार केवल ऑपरेशन से हो पाता है पंजीयन करके इनका ऑपरेशन की व्यवस्था रायगढ़ जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हर माह निर्धारित व तय दिनांक को कराई जाती है। बिलाईगढ़ के मोतियाबिंद के प्रकरण उपचार के लिए रायपुर या बिलासपुर से भी कराते हैं। इस अभियान के दौरान दोनों आंख से मोतियाबिंद वाले मरीजों का सर्वप्रथम कम से कम एक आंख को ऑपरेशन से ठीक करेंगे जिससे कि वे दृष्टिहीन की श्रेणी न जा पावे। मरीजों की चिन्हांकन पश्चात रिकॉर्ड संधारण की जाती है।

दृष्टिदोष:-लोगो में निकट दृष्टिदोष और दूर दृष्टिदोष, प्रेस बायोपिक दृष्टिदोष (40 वर्ष) इनकी जांच करके आवश्यक मदद पहुंचाई जाती है। यदि मिडिल स्कूल के छात्र छात्राएं होंगे तो शासन इनको चश्मा बनवा कर फ्री में प्रदान की जाती है तथा अन्यों को भी सहयोग प्रदान की जाती है इनकी भी ग्रामवार रिकॉर्ड संधारण की जाएगी।

कांचबिंदु:-ये भी अंधत्व का एक बड़ा कारण होता है मोतियाबिंद के प्रकरण में मरीज की दृष्टि आंख में बिना दर्द के नजरे कम होती है, जबकि कांच मोतियाबिंद में आंख की रोशनी कम होते जाती है लेकिन इसमें आंख में दर्द भी होता है। इस कारण यह बीमारी जल्दी ही चिन्हांकित हो जाती है। पंजीयन पश्चात इनका भी उपचार के लिए आवश्यक मदद की जाएगी। प्रत्येक कांच बिंदु की पंजीयन जरूरी है।

नेत्रदान:-नेत्रदान को सबसे ज्यादा पुण्य का काम माना जाता इस कारण इसे नेत्रदान महादान कहते हैं। इसमें स्वैच्छिक रूप से आंख दान करने के लिए प्रेरित की जाती है। आमतौर पर कॉर्नियल ओपासीटी के मरीजों को कॉर्निया की जरूरत पड़ती है और हमारे जिले में कॉर्निया की आवश्यकता वाले मरीज ज्यादा है जबकि नेत्रदान करने वाले नहीं है। ऐसे में केरेटोप्लास्टी कराने वाले मरीजों की लिस्ट बढ़ती जा रही। अतः हमें आम जनता को प्रेरित करना है कि वे अपने आंख की दान करे ताकि जरूरतमंद लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान की जा सके। इसकी नियमित चर्चा होते रहना चाहिए और लोगों में जागरूकता बढ़ाते रहना पड़ेगा।

रेटिनोपैथी:-ऐसे मरीज जो मधुमेह एवं उच्चरक्त चाप से लंबे समय तक ग्रसित रहते हैं, उनको रेटिनोपैथी होने की संभावनाएं रहती है। इनका भी सर्व करके ग्रामवार पंजी बनाए जाने है।

कम दिखना:-समाज में ऐसे बहुत से लोग जांच में मिलेंगे जिनका आंख से दिखाई (विजन) कम होता है, जांच कर इनका भी चिन्हांकन करने पड़ेंगे।

आंख को चोटों से बचाना:-बच्चे, युवा और बुजुर्ग लोगों की आंख में चोट लगने पर आंख खराब होने की संभावनाएं होती है। इस कारण बच्चो में खेल खेल में हो या आते जाते सड़क पर कोई भी फॉरेन बॉडी आंख में पड़ जाती है। उस समय आंख को रगड़िए मत आंख से आंसू आने दीजिए। आंसू से बहुत से फॉरेन बॉडी आंख से निकल जाती है। कभी कभी आंख को साफ पानी से धोने से भी निकल जाती है। इससे भी फॉरेन बॉडी आंख से न निकले तो तुरंत ही आंख के डॉक्टर या नेत्र चिकित्सा सहायक अधिकारी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करके निदान पा सकते है। कभी भी आंख में कोई प्रॉब्लम हो तो बिना डॉक्टरी सलाह के कोई भी दवाई आंख में मत डालिए। नेत्र चिकित्सा अधिकारी ही सही उपचार व सलाह देंगे। तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर उपचार करावे।

जागरूकता अभियान:-इस सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा अभियान के दौरान व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार करना है। स्कूल, कॉलेज और आम जन के बीच लोगो को आंख की बीमारियों के बारे में बताना है और उन्हें जागरूक करना है। जागरूक व्यक्ति ही अपनी आंख की सुरक्षा कर सकता है। हम सब जागरूक नागरिक मिलकर जिले को नेत्र की विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग जांच में मदद करे और जागरूक जिला बनाने के सहभागी बन सके।

आंख के अन्य बीमारियो का भी सर्वे करके सभी का बीमारी वाइस लिस्टिंग करना है। आम जनता से अपील है कि आप स्वयं आगे आकर अपनी नेत्र की जांच करावे। ऐसे सभी नेत्र के रोगी जिनका उम्र 30 वर्ष से ऊपर है। सबकी उच्चरक्त चाप, शुगर जांच एवं 3 प्रकार की कैंसर की स्क्रीनिंग भी करनी है। ये काम साथ साथ चलनी चाहिए इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को पूरी सक्रियता की परिचय देना होगा और नेत्र रोगी की जांच उपरांत पंजीयन भी होना चाहिए।

कैंसर, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर इन सभी रोगों की इंट्री एनसीडी पोर्टल में भी होनी चाहिए। दीपावली में पटाखा से आंख में समस्या आने पर अपनी चिकित्सकीय परामर्श ले। इन सभी बीमारियों की जांच उपरांत पंजीयन की व्यवस्था, सर्वे अभियान 30 अक्टूबर तक चलेगी। सभी फील्ड स्टॉफ, मितानिन, एमटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सुनिश्चित करे कि सभी जरूरतमंद की जांच हो, पंजीयन हो एवं उन्हें आवश्यकतानुसार मदद भी मिल सके। ऐसे व्यक्ति जिनकी आंख की जांच की जाती है और आयुष्मान कार्ड नहीं बने होंगे तो उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाना है। विशेषकर 70 वर्ष के ऊपर के लोगो को, 70 वर्ष के लोगो को आयुष्मान कार्ड से 5 लाख की अलग से इलाज की सुविधा है, जिसे आयुष्मान वय वंदना के नाम से जाना जाता है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

तेंदुए की मौत के प्रकरण में विद्युत करंट से शिकार दो आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़:-वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत कक्ष क्रमांक 446 में दिनांक 07.11.2026 को गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। घटना की...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गांजा तस्करी के वर्चस्व में हुई थी युवक की हत्या…

1000 से अधिक CCTV कैमरों और AI तकनीक की मदद से पुलिस ने किया अंतरजिला हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध... बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार-भाटापारा...

बलौदाबाजार ब्रेकिंग:-ट्रक और मोटर सायकल आपस मे टकराई तीन की मौत…

बलौदाबाजार-थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 में...

बिग ब्रेकिंग:-बलौदा बाजार में साफ सफाई के दौरान करंट से दो की मौत एक गंभीर…

बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार नगर में जैन मंदिर के पास एक घर में साफ सफाई करते वक्त लोहे के पाइप में करेंट प्रवाहित होने के कारण करेंट...

भटगांव में ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त…बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सुबह हुआ भीषण हादसा…

बाइक चालक सुरक्षित; पुलिस ने ट्रक पकड़कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया... बिलाईगढ़:-नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग पर बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सोमवार सुबह...

सुरक्षित बचपन 2026 के तहत ज्ञान विज्ञान स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण की जानकारी…

बिलाईगढ़:-बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके सुरक्षित भविष्य एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ द्वारा सुरक्षित बचपन 2026...

सक्ती ब्रेकिंग:-सक्ती में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 17,500 रुपये के जाली नोट बरामद, कलर प्रिंटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

सक्ती:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पवनी के जे. एम.के. स्कूल के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के...

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन... बिलाईगढ़:-कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं...

SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), परसापाली के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 7वीं के होनहार छात्र अमन यादव का...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में पहुंचे बिलाईगढ़…

विकास कार्यों की घोषणा पर टिकी जनता की निगाहें... बिलाईगढ़:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में शामिल होने बिलाईगढ़ पहुंच गए है।मुख्यमंत्री के आगमन...

कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर..

बिलाईगढ़-कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में ब्लॉक संगठन सरसींवा के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित...

आचार्य डॉ. माधुरी वैष्णव को ज्योतिष के क्षेत्र में मिली विशिष्ट उपलब्धि…

वैदिक ज्योतिष में पीएचडी के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर पवनी का नाम किया रोशन... बिलाईगढ़:-ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, गहन अध्ययन एवं उत्कृष्ट...

नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित…

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच... नेत्र, दंत, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य, बीपी-शुगर जांच...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन…

बिलाईगढ़:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघीचुआं, संकुल केंद्र कन्या भटगांव, विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img