Sunday, March 15, 2026

प्रशासक के रूप में पहली बार नगरपालिका सारंगढ़ पहुंचे कलेक्टर डॉ कन्नौजे…

Must Read

नगरपालिका सारंगढ़ के कार्यों का किया विस्तृत समीक्षा…

नगरपालिका का निरीक्षण कर कलेक्टर ने नागरिकों से किया संवाद, पूछा कोई परेशानी तो नहीं…

कलेक्टर ने दिया निर्देश कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण और सफाई नियमित करें,जल आवर्धन के कार्य को जनवरी 2026 तक पूर्ण करें…

सारंगढ़-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं प्रशासक नगरपालिका सारंगढ़ ने प्रशासक का प्रभार लेते ही नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर सभी शाखाओं का निरीक्षण किया और वहां राशनकार्ड, आधारकार्ड के हितग्राहियों से चर्चा किया। उन्होंने वहां नगरपालिका आए नागरिकों से पूछा कि, राशनकार्ड और आधार कार्ड बनाने की कोई परेशानी तो नहीं। नागरिकों ने कोई परेशानी नहीं की बात कही।

कलेक्टर ने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों का परिचय प्राप्त कर उनको आवंटित दायित्व और कार्यों को जाना और कहा कि निश्चित तौर पर राशनकार्ड, पेंशन साफ-सफाई, पेयजल आदि की सुविधा सभी नागरिकों को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया सभी मोहल्ले में बंद पड़े स्ट्रीट लाइटों को दशहरा के पहले लाइट सुधार कर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करें।

एक्शन मूड में दिखे कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे…
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सख्त लहजे से नगरीय निकाय के सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे आम जनता को मूलभूत सुविधा राशनकार्ड निर्माण, साफ सफाई, पेयजल, रोशनी आदि पूरी ईमानदारी और निष्ठा भाव से अच्छे से अच्छा सुविधा दें। नागरिकों को सम्मान दें उनके साथ अच्छा व्यवहार करें। सेवा में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए। किसी के द्वारा लापरवाही की जाएगी तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मेन रोड से कचरा रात में ही उठाएं:-कलेक्टर डॉ कन्नौजे…

कलेक्टर और प्रशासक नगरपालिका सारंगढ़ ने नगरपालिका में शामिल सभी घरों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मेन रोड और मेन रोड से लगे ठेलो के कचरो का रात में कचरा गाड़ी चलाकर कचरे को रात में ही उठाने के निर्देश दिए। जल आवर्धन के कार्य को आगामी जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्माण और वसूली कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए…

प्शासक डॉ कन्नौजे ने अधोसंरचना, 15वे वित्त, राज्य प्रवर्तित आदि मद से नगरपालिका के विभिन्न निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर की वसूली कार्य का समीक्षा करते हुए वसूली कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने शहर के सभी पार्षदों से परिचय प्राप्त कर उनके वार्ड एवं शहर की समस्या के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने शहर के विकास कार्यों को मिलजुल कर सहयोग से आगे बढ़ाने की बात कही। इस बैठक में एसडीएम वर्षा बंसल, सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र, सभी पार्षद आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने…मलबे में दबने से माँ-बेटे की मौत…

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुबनकला में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर...

पुरानी रंजिश एवम चुनाव में वोट नहीं देने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

कसडोल-थाना क्षेत्र में ग्राम डाढाखार में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक इतवारी...

गौण खनिज के अवैध परिवहन पर 4 हाइवा जप्त…

बिलाईगढ़-खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में, संचार माध्यम से प्राप्त सूचना पर खनिज अमला द्वारा जिला अंतर्गत खनिजों के खनन परिवहन एवं भण्डारण...

भटगांव में महिला एवं बाल विकास विभाग का महिला जागृति शिविर सम्पन्न…

बिलाईगढ़-महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय भटगांव द्वारा नगर के वार्ड नंबर 5 में महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया जिसमें...

बिलाईगढ़:-चौथिया में आई महिला की पुल से गिरने से मौत…कोरकोटी गांव का मामला…

बिलाईगढ़:-कोरकोटी गांव में पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिरौदपुरी निवासी जमुना पटेल के बेटी की...

छत्तीसगढ़:-गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

छत्तीसगढ़:-छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने गए एक नाबालिग युवक का शव मिला है। 29 जनवरी को उद्रेश वर्मा (17) अपने दोस्तों...

बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़-थाना बिलाईगढ़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी के एक मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।...

मेहता नगर में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार…

बलौदाबाजार-मेहता नगर भाटापारा में युवक की हत्या के मामले में भाटापारा शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 8...

सरिया पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब जब्त…

सारंगढ़-पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!