कसडोल पुलिस को अंधेकत्ल के मामले को सुलझाने में मिली सफलता…

Must Read

अपने चाचा की हत्या कर शव नदी किनारे रेत में दबाने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…

मृतक की हत्या कर दोनों हाथ बांधकर, आरोपियों द्वारा शव जोंक नदी किनारे रेत में दफना दिया गया था…

रेत में दफन शव, नदी में पानी बढने से आ गया नदी किनारे…

आरोपियों द्वारा मृतक के गले एवं शरीर के पीछे चाकू एवं धारदार टंगिया से वार कर दी गई थी, हत्या…

आरोपियों द्वारा मृतक को पहले पिलाया गया शराब, फिर नशे की हालत में उसकी कर दी गई हत्या…

मृतक के गुस्सैल प्रवृत्ति के होने एवं परिवार वालों के साथ लड़ाई झगड़ा मारपीट करने से आवेश में आकर उसकी आरोपियों द्वारा कर दी गई हत्या…

मृतक एवं एक आरोपी डिगेश साहू रिश्ते में है चाचा-भतीजा…

कसडोल:-ग्राम मोतीपुर गौठान के पास जोंक नदी में एक अज्ञात पुरुष उम्र तकरीबन 30-35 वर्ष का शव नदी किनारे मिलने पर कसडोल का पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा एवं जांच कार्यवाही प्रारंभ किया गया। इसके साथ ही एफएसएल की फोरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल एवं शव का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया। शव के दोनों हाथ काले कलर के स्कॉर्फ में बंधा हुआ तथा गर्दन के पीछे भाग में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से किसी धारदार वस्तु से पीठ एवं कंधा में वारकर गंभीर चोट पहुंचाना दिख रहा था। घटनास्थल, शव निरीक्षण एवं पीएम रिपोर्ट में उक्त अज्ञात पुरुष की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। शव पंचनामा कार्यवाही पश्चात मर्ग क्र. 83/2025 तथा मामले में अपराध क्र. 583/2025 धारा 103(1),3(5) बीएनएस पंजीबध्द कर जांच एवं विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

कसडोल पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा जांच एवं विवेचना कार्रवाई प्रारंभ किया गया। प्रकरण में सर्वप्रथम अज्ञात शव की पहचान करना अत्यंत आवश्यक था, इसके पहचान के आधार पर ही, हत्या करने वाले आरोपी का पता लगाया जा सकता था। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात शव के संबंध में आसपास पता तलाश किया गया तथा मुखबिर के माध्यम से भी पताशाजी किया जा रहा था। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुम इंसान के सांथ भी अज्ञात शव का मिलान कर पता लगाया गया। इसी बीच अज्ञात शव ग्राम पिसीद निवासी शिवप्रसाद साहू उम्र 36 साल का होने के संबंध में पता चला। सांथ ही प्रकरण में मृतक की हत्या करने वाले 02 आरोपी डिगेश साहू एवं आकाश निर्मलकर के संबंध में पता चला, जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर संपूर्ण घटनाक्रम के संबंध में यह जानकारी सामने आई कि मृतक शिव प्रसाद साहू गुस्सैल प्रवृत्ति का था। अपने इसी प्रवृत्ति के कारण अपने घर परिवार वालों के साथ मारपीट किया करता था तथा घर के सामान में भी तोड़फोड़ करता था। मृतक की इसी आदत के कारण उसका भतीजा डिगेश साहू उसके प्रति अत्यंत आक्रोश रखता था तथा मन ही मन अपने चाचा शिवप्रसाद साहू को मारने की योजना बना रहा था। योजना अनुसार दिनांक 01.09.2025 को अपने मित्र दूसरे आरोपी आकाश निर्मलकर के साथ शराब खरीदकर एवं अपने चाचा शिवप्रसाद साहू को मोटरसाइकिल में बैठाकर तीनों जोंक नदी किनारे ग्राम मोतीपुर गौठान के पास पहुंचे। फिर आरोपियों द्वारा अपने चाचा को शराब पिलाया गया। जब वह नशे में आया तब आरोपियों द्वारा धारदार चाकू एवं लोहे की टंगिया से चाचा शिवप्रप्रसाद साहू पर ताबड़तोड़ वारकर उसकी हत्या कर दिया गया तथा शव को नदी किनारे रेत में दफना दिया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

तेंदुए की मौत के प्रकरण में विद्युत करंट से शिकार दो आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़:-वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत कक्ष क्रमांक 446 में दिनांक 07.11.2026 को गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। घटना की...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गांजा तस्करी के वर्चस्व में हुई थी युवक की हत्या…

1000 से अधिक CCTV कैमरों और AI तकनीक की मदद से पुलिस ने किया अंतरजिला हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध... बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार-भाटापारा...

बलौदाबाजार ब्रेकिंग:-ट्रक और मोटर सायकल आपस मे टकराई तीन की मौत…

बलौदाबाजार-थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 में...

बिग ब्रेकिंग:-बलौदा बाजार में साफ सफाई के दौरान करंट से दो की मौत एक गंभीर…

बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार नगर में जैन मंदिर के पास एक घर में साफ सफाई करते वक्त लोहे के पाइप में करेंट प्रवाहित होने के कारण करेंट...

भटगांव में ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त…बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सुबह हुआ भीषण हादसा…

बाइक चालक सुरक्षित; पुलिस ने ट्रक पकड़कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया... बिलाईगढ़:-नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग पर बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सोमवार सुबह...

सुरक्षित बचपन 2026 के तहत ज्ञान विज्ञान स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण की जानकारी…

बिलाईगढ़:-बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके सुरक्षित भविष्य एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ द्वारा सुरक्षित बचपन 2026...

सक्ती ब्रेकिंग:-सक्ती में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 17,500 रुपये के जाली नोट बरामद, कलर प्रिंटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

सक्ती:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पवनी के जे. एम.के. स्कूल के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के...

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन... बिलाईगढ़:-कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं...

SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), परसापाली के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 7वीं के होनहार छात्र अमन यादव का...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में पहुंचे बिलाईगढ़…

विकास कार्यों की घोषणा पर टिकी जनता की निगाहें... बिलाईगढ़:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में शामिल होने बिलाईगढ़ पहुंच गए है।मुख्यमंत्री के आगमन...

कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर..

बिलाईगढ़-कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में ब्लॉक संगठन सरसींवा के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित...

आचार्य डॉ. माधुरी वैष्णव को ज्योतिष के क्षेत्र में मिली विशिष्ट उपलब्धि…

वैदिक ज्योतिष में पीएचडी के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर पवनी का नाम किया रोशन... बिलाईगढ़:-ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, गहन अध्ययन एवं उत्कृष्ट...

नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित…

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच... नेत्र, दंत, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य, बीपी-शुगर जांच...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन…

बिलाईगढ़:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघीचुआं, संकुल केंद्र कन्या भटगांव, विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img