कसडोल–बलौदा परिक्षेत्र के ग्राम हसुवा में झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) के तत्वावधान में पारंपरिक मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलौदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा बलौदा परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। यादव समाज के लोगों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर दोनों पदाधिकारियों द्वारा हसुवा के यादव बंधुओं को प्रोत्साहन स्वरूप 6001 (छः हजार एक रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही नर्तकों को 1000, वादक कलाकारों को 501 तथा नृत्य करने वाले यादव कलाकारों को 1001 की राशि दी गई।
कार्यक्रम के उपरांत यादव समाज द्वारा अध्यक्ष संतोष कुमार यादव को संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मड़ई मेला आयोजन से समाज की एकता मजबूत होती है और यादव समाज की पारंपरिक संस्कृति का संरक्षण व विकास होता है।
उन्होंने आयोजन के लिए आयोजक मंडल को बलौदा परिक्षेत्र की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में यादव बंधुओं की उपस्थिति रही, जिससे मड़ई मेला और भी उल्लासपूर्ण बन गया।










Users Today : 11
Users Yesterday : 201
Users Last 7 days : 1402
Users Last 30 days : 3263