Monday, July 13, 2026

सेवा सहकारी समिति सलौनीकला में धान घोटाले में न्याय की मांग को लेकर देवनारायण चंद्रा की पत्नी कमलेश चंद्रा का धरना…

Must Read

बिलाईगढ़:-सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्राम सलौनीकला स्थित सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1309 में 24 जनवरी 2025 को धान उपार्जन केंद्र मेंअनुविभागीय अधिकारी वर्षा बंसल द्वारा टीम बनाकर निरीक्षण किया गया था, जिसमे फड़ में उपलब्ध धान के बोरे बिखरे हुये अव्यवस्थित निर्धारित बोरे के मानक वजन 40 किलोग्राम से कम पाए गए थे तथा उपार्जन केंद्र में लोड हो रहे ट्रक के नम्बरों में गड़बड़ थी।सामने का नम्बर सीजी 22 पी 3601 एवम पिछले हिस्से का नम्बर सीजी 22 पी 3901 भिन्न भिन्न पाया गया था। धान उपार्जन केंद्र सलौनीकला के जिम्मेदार कर्मचारियों पूर्व समिति प्रबंधक संजय साहू, पूर्व फड़ प्रभारी देवनारायण चंद्रा तत्कालीन समिति प्रबंधक भरत चंद्रा, वर्तमान फड़ प्रभारी रामेश्वर चंद्रा, कंप्यूटर ऑपरेटर गीता प्रसाद साहू द्वारा व्यक्तिगत लाभ पाने के लिए धान उपार्जन केंद्र सलोनीकला में 1894 क्विंटल धान कीमती 4356200 का गबन का आरोप लगाया गया है, पूर्व में भी भरत चन्द्रा के द्वारा नगरदा धान उपार्जन केंद्र में एक करोड़ अड़तीस लाख चौवन हजार चार सौ रुपये का गबन का गबन किया गया था, जिसके कारण है जेल जाना पड़ा था। वर्तमान धान घोटाले में न्याय न मिलने पर पूर्व खरीदी प्रभारी देवनारायण चंद्रा की पत्नी कमलेश चंद्रा ने 11 जून 2025 सहकारी समिति कार्यालय के सामने धरना शुरू किया है जो 14 जून 2025 तक चार दिन चलेगा, उनका आरोप है कि उनके पति को इस घोटाले में झूठे आरोपों में फंसाया गया है और उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।

घोटाले का विवरण:-सलौनीकला सेवा सहकारी समिति में वर्ष 2024-25 के दौरान 4356200 रुपये के धान घोटाले की एफआईआर भटगांव थाना में दर्ज की गई थी। जांच में पाया गया कि समिति के पूर्व प्रबंधक संजय साहू, पूर्व फड़ प्रभारी देवनारायण चंद्रा, तत्कालीन प्रबंधक भरत चंद्रा, वर्तमान फड़ प्रभारी रामेश्वर चंद्रा और कंप्यूटर ऑपरेटर गीता प्रसाद साहू ने मिलकर 1894 क्विंटल धान की हेराफेरी की। यह घोटाला व्यक्तिगत लाभ के लिए किया गया था।

कमलेश चंद्रा का आरोप:-कमलेश चंद्रा का कहना है कि उनके पति देवनारायण चंद्रा को इस घोटाले में झूठा फंसाया गया है। उनका कहना है कि उनके पति ने हमेशा ईमानदारी से काम किया और उन्हें राजनीतिक दबाव के तहत फंसाया गया है। कमलेश चंद्रा ने आरोप लगाया कि मामले में उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उनके पति को न्याय नहीं मिल रहा है।

धरना का उद्देश्य:-कमलेश चंद्रा ने धरने के माध्यम से निम्नलिखित मांगें की हैं –
1. घोटाले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच हो।
2. देवनारायण चंद्रा को तत्काल न्याय मिले और उन्हें झूठे आरोपों से मुक्त किया जाए।
3. मामले में शामिल अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रशासन की भूमिका:-इस मामले में प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कमलेश चंद्रा का कहना है कि उच्च अधिकारियों की मिलीभगत के कारण उनके पति को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच में जानबूझकर देरी की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक सरसीवा में पेंशनरों का सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम संपन्न…

बिलाईगढ़-छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा सरसीवा के तत्वावधान में बुधवार को बैंक परिसर में बुजुर्ग पेंशनर संघ के सदस्यों के लिए एक आवश्यक संवाद एवं...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पेंशनरों को मिलेगा 32 और 27 माह का एरियर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ पेंशनर्स समाज के प्रांताध्यक्ष चेतन भारती की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने पेंशनरों के हित में महत्वपूर्ण फैसला सुनाया...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

बिलाईगढ़:-धान खरीदी केंद्र धनसीर के पास एक बार फिर हाथी के पहुंचने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के...

बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़...

मोना सेन 31 को बिलाईगढ़ में,पुनीत सेन भी रहेंगे उपस्थित, सम्मान समारोह में होंगे शामिल, समाज द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियां तेज…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ सेन(श्रीवास) समाज का पुनर्गठन, फिरत श्रीवास बने ब्लॉक अध्यक्ष…

बिलाईगढ़-सर्वसेन (नाई/श्रीवास )समाज बिलाईगढ़ की आवश्यक बैठक रुपेश श्रीवास जिलाध्यक्ष सर्व नाई समाज सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवम जिलाध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ संतोष श्रीवास की उपस्थिति...

बिलाईगढ़ के लिए गौरव का क्षण: विधायक कविता प्राण लहरे ‘शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-राजधानी स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट में आयोजित IBC24 के प्रतिष्ठित “शक्ति सम्मान 2026” समारोह में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण सामने...

बालपुर में पशु औषधालय का शुभारंभ, भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न…

बिलाईगढ़-विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बालपुर में पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु औषधालय का शुभारंभ एवं भवन निर्माण हेतु भूमि...

आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड निकासी की शिकायत पर जांच से इंकार, सीईओ के फैसले पर उठे सवाल…

बिलाईगढ़-जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा में आदर्श आचार संहिता के दौरान पंचायत फंड से 2 लाख 73 हजार 100 रुपये की राशि...

व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन…

बिलाईगढ़-व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ परिसर में शनिवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य आम नागरिकों को कानून की जानकारी...

सोनाडुला की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट, CGPSC में ओवरऑल 19वीं रैंक…

सात बहनों के परिवार से निकली बेटी ने संघर्ष और मेहनत से हासिल की सफलता, गांव की पहली राजपत्रित महिला अधिकारी बनीं... बिलाईगढ़:-विकाखण्ड बिलाईगढ़ छोटे...

नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़-नगर पंचायत पवनी में संपत्ति कर और समेकित कर को लेकर नागरिकों में बढ़ते असंतोष के बीच बुधवार को नगर के विभिन्न वार्डों के...

छत्तीसगढ़:-जेल से छूटते ही कर दी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या…फिर स्वयं भी फांसी लगाकर दे दी अपनी जान…जानिए क्या है हत्या की वजह…

बालोद:-छत्तीसगढ़ के बालोद से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने आगनबाड़ी कार्यकर्ता की आंगनबाड़ी में घुसकर दिन दहाड़े हत्या...

बिलाईगढ़ में बिना एनओसी चल रहे विश्वास क्लीनिक पर कार्रवाई, प्रशासन ने किया सील…

बिलाईगढ़-बिलाईगढ़ के बंगलाभाटा क्षेत्र में संचालित विश्वास क्लीनिक को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया है। जांच में क्लीनिक नगर पंचायत की अनापत्ति प्रमाण...

कोनी में कांग्रेस नेता से मिलीं हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित उपाध्यक्ष…

बिलासपुर-हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित महिला उपाध्यक्ष श्रीमती मांडवी भारद्वाज ने आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!