शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव,संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक -मुख्यमंत्री श्री साय…

Must Read

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के 119 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन…

सोनाखान में बस सेवा होगी प्रारम्भ,75 लाख रुपये की लागत से सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का होग़ा निर्माण…

हम होंगे कामयाब क़े तहत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौपा चाबी…

बलौदाबाजार-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 10 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ क़े प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह क़े शहादत दिवस पर उनकी जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद  वीर नारायण सिंह के वंशजो को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने सोनाखान में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना अंतर्गत बस सेवा प्रारम्भ करने, सोनाखान में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 75 लाख, सियान सदन निर्माण हेतु 50 लाख, मड़ई मेला स्थल में शौचालय निर्माण हेतु 20 लाख देने, सोनाखान में इको टुरिज्म विकास एवं सड़क निर्माण हेतु राशि बजट में शामिल कराने की घोषणा की। कार्यक्रम में 10 हितग्राहियों को पीएम आवास ग्रामीण की चॉबी सौंपी गई। इसके साथ ही हम होंगे कामयाब अंतर्गत 37 युवाओं को नियुक्ति पत्र एवं आदिवासी समाज के 5 प्रतिभावान छात्रों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज सोनाखान के पावन भूमि में शहिद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आज हमारा सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री के नाते दूसरी बार यहां आने का अवसर मिला है।राज्य की तरफ से उन्हें नमन है।

उन्होंने कहा कि वे एक वीर सपूत थे,अंग्रेजी सरकार से हाथ नहीं मिलाया। गरीबों के अधिकार और न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। अकाल के समय उन्होंने गरीबों को अनाज बांट दिया। अंग्रेजी सरकार ने 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दे दी । शहीद वीर नारायण सिंह स्वाभिमान, अन्याय का प्रतिकार, संघर्ष और आत्मगौरव के लिये लड़ते रहे। हमें उनकी आदर्शो पर चलकर गरीबों का साथ देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली घोषणा लगभग पूरी हो गई है।आज भी 101 करोड़ से अधिक के लोकार्पण -भूमिपूजन हो रहा है। जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है। हम होंगे कामयाब अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।आज भी नियुक्ति पत्र मिला है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को 2 साल होने वाला है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। हमारी सरकार ने एक साल में मोदी क़ी गारंटी क़े तहत अधिकांश  वायदे पूरा कर दी है।
आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि सोनाखान बहुत ही ऐतिहासिक स्थल है।यहां से देश भर को संदेश जा रहा है। वीर नारायण सिंह की वीरता और शहादत को नमन।आज ही के दिन उन्हें रायपुर के जय स्तम्भ चौक में अंग्रेजी हुकूमत के द्वारा फांसी दे दी गई।आज उन्हें हम शत शत नमन करते हैं। अन्याय के खिलाफ लड़ते -लड़ते न्याय के लिए शहीद हो गए। शहीद वीर नारायण सिंह आकाल के समय भूख से त्रस्त जनता को गोदाम खोलकर अनाज को बांट दिया।इसी तरह आज साय सरकार हजारों गरीबों को आवास की चाबी सौंप रहे हैं। महिलाओं को महतारी वंदन योजना का हर माह एक हजार रुपया खाता में जमा हो रहा है। अनेक कल्याणकारी योजना चलाया जा रहा है।

कलेक्टर दीपक सोनी ने स्वागत प्रतिवेदन में सोनाखान में आयोजित होने वाले शहीद दिवस एवं विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया।

प्रमुख लोकार्पण कार्य…

प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख रुपये 8 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना। ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना।ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना। ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल है।

प्रमुख भूमिपूजन कार्य…

प्रमुख भूमिपूजन में जल संसाधन विभाग द्वारा 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण, 3 करोड 63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण। 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण।2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में स्टापडेम निर्माण।2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण शामिल है।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष बलौदाबाजार अशोक जैन,पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, शहीद वीर नारायण सिंह के वंशज राजेंद्र दीवान, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ धम्मशील गणवीर, सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ध्रुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img
Latest News

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही,सहायक शिक्षक निलंबित…

बलौदाबाजार:-जिला प्रशासन ने फर्जी व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले एक सहायक शिक्षक पर बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…

शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह... बिलाईगढ़:-शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पंचायत पवनी...

परसापाली विद्यालय में शिक्षक सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित…

बिलाईगढ़:- स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में आज राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग एवं अपराध अन्वेषण ब्यूरो के तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह एवं...

व्याख्याता मदनलाल तोमर आचार्य शिरोमणि सम्मान से सम्मानित…

बिलाईगढ़:-शकुंतला फाउंडेशन रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़- विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुरसुला में पदस्थ व्याख्याता मदनलाल...

लता साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से पी.एच.डी. की उपाधि…

बिलाईगढ़-पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के कला संकाय के अंतर्गत हिंदी विषय में लता साहू पिता चंद्रभूषण साहू, ग्राम धनसीर, जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़, को “समकालीन...

प्राण घातक हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया... बिलाईगढ़:भटगांव थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में प्राण घातक हमला कर, हत्या का प्रयास...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले मामले मे 02 अन्य आरोपी गिरफ्तार…

पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में अब तक ग्रामीण चिकित्सा सहायक सहित कुल 06 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार... बलौदाबाजार:शासकीय दस्तावेजों में कूटरचना, धोखाधड़ी...

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के जाली हस्ताक्षर व फर्जी दस्तावेज तैयार कर ठगी करने का पर्दाफाश... पलारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई: मामले में...

प्रशासन के आश्वासन पर भूख हड़ताल स्थगित…

कलेक्टर से चर्चा के बाद तहसीलदार ने मांगों के निराकरण का दिया भरोसा, चन्द्रदेव राय जी को जल पिलाकर तुड़वाया अनशन... बिलाईगढ़- 14 सूत्रीय जनहित एवं...

देशभक्ति की भावना व हर्षाेल्लास के साथ जिले में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला स्तरीय समारोह मे किया ध्वजारोहण... स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिजनों क़ा किया गया सम्मान... स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक...

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली में विद्यार्थी प्रतिनिधियों का चयन…

बिलाईगढ़:-विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, परसापाली के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों...

सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी... राष्ट्रगीत "वन्दे मातरम" का सामूहिक गायन... मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री के संदेश का किया...

बाढ़ अलर्ट जारी:-खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…

चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना... सारंगढ़:-कोरबा के मिनीमाता बांगो जलाशय में बारिश के साथ ही...

स्वामी आत्मानंद विद्यालय परसापाली में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय, परसापाली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।...

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सारंगढ़ कलेक्ट्रोरेट में किया ध्वजारोहण…

कलेक्टर सभाकक्ष में हुई गीत की प्रस्तुति... सारंगढ़:-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कलेक्टर कार्यालय में...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img