मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले को देंगे 101 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…

Must Read

मुख्यमंत्री श्री साय 75 करोड़ 55 लाख रूपए के 88कार्यों क़ा लोकार्पण एवं 25 करोड़ 89 लाख रुपये के 31 कार्यों का करेंगे भूमिपूजन…

पीएम आवास योजना के तहत 10 हितग्राहियों को सौंपेंगे चाबी, हम होंगे कामयाब अंतर्गत 37 युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं आदिवासी समाज के प्रतिभाओं का करेंगे सम्मान…

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय श्रद्धांजलि समारोह में होंगे शामिल…

बलौदाबाजार-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 10 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि सोनाखान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे 101 करोड़ 44 लाख 53 हजार रूपए के 119 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगें। इसमें 25 करोड़ 89 लाख 48 हजार रूपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 75 करोड़ 55 लाख 5 हजार रूपए के 88 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, जांजगीर – चम्पा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख लोकार्पण कार्य…

प्रमुख लोकार्पण कार्यों में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत नल जल प्रदाय योजना है। इसमें ग्राम ओड़ान में 2 करोड़ 40 लाख रुपये 85 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम खरतोरा में 2 करोड़ 35 लाख रुपये 8 हजार की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम सकरी (स) में 1 करोड़ 80 लाख 99 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना, ग्राम गोरधा में 1 करोड़ 72 लाख 22 हजार रुपये की लागत से एकल नल जल प्रदाय योजना एवं ग्राम दतान (ख) में 1 करोड़ 61 लाख 24 हजार रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नल जल प्रदाय योजना शामिल हैं।

प्रमुख भूमिपूजन कार्य…

प्रमुख भूमिपूजन कार्य में जल संसाधन विभाग द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य है। इसमें 5 करोड़ 84 लाख 11 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के ग्राम अर्जुनी में जोंक शीर्ष जीर्णोध्दार एवं तटबंध निर्माण, 3 करोड ़63 लाख 35 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार अंतर्गत लवन शाखा नहर के तिल्दा, करदा लाटा एवं सिरियाडीह माइनर का जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण। 3 करोड़ 36 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विकासखंड कसडोल के मटिया नाला में स्टापडेम निर्माण।जल संसाधन विभाग द्वारा 2 करोड़ 99 लाख 33 हजार रुपये की लागत से विकासखंड पलारी के ग्राम परसाडीह में खोरसीनाला में स्टापडेम निर्माण एवं 2 करोड़ 60 लाख 87 हजार रुपये की लागत से विकासखंड बलौदाबाजार के लवन शाखा नहर के लाहोद में निरीक्षण कुटीर, आवासीय भवन एवं बाउंड्रीवाल जीर्णोध्दार एवं पुनर्निर्माण शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img
Latest News

तेंदुए की मौत के प्रकरण में विद्युत करंट से शिकार दो आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़:-वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत कक्ष क्रमांक 446 में दिनांक 07.11.2026 को गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। घटना की...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गांजा तस्करी के वर्चस्व में हुई थी युवक की हत्या…

1000 से अधिक CCTV कैमरों और AI तकनीक की मदद से पुलिस ने किया अंतरजिला हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध... बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार-भाटापारा...

बलौदाबाजार ब्रेकिंग:-ट्रक और मोटर सायकल आपस मे टकराई तीन की मौत…

बलौदाबाजार-थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 में...

बिग ब्रेकिंग:-बलौदा बाजार में साफ सफाई के दौरान करंट से दो की मौत एक गंभीर…

बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार नगर में जैन मंदिर के पास एक घर में साफ सफाई करते वक्त लोहे के पाइप में करेंट प्रवाहित होने के कारण करेंट...

भटगांव में ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त…बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सुबह हुआ भीषण हादसा…

बाइक चालक सुरक्षित; पुलिस ने ट्रक पकड़कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया... बिलाईगढ़:-नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग पर बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सोमवार सुबह...

सुरक्षित बचपन 2026 के तहत ज्ञान विज्ञान स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण की जानकारी…

बिलाईगढ़:-बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके सुरक्षित भविष्य एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ द्वारा सुरक्षित बचपन 2026...

सक्ती ब्रेकिंग:-सक्ती में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 17,500 रुपये के जाली नोट बरामद, कलर प्रिंटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

सक्ती:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पवनी के जे. एम.के. स्कूल के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के...

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन... बिलाईगढ़:-कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं...

SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), परसापाली के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 7वीं के होनहार छात्र अमन यादव का...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में पहुंचे बिलाईगढ़…

विकास कार्यों की घोषणा पर टिकी जनता की निगाहें... बिलाईगढ़:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में शामिल होने बिलाईगढ़ पहुंच गए है।मुख्यमंत्री के आगमन...

कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर..

बिलाईगढ़-कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में ब्लॉक संगठन सरसींवा के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित...

आचार्य डॉ. माधुरी वैष्णव को ज्योतिष के क्षेत्र में मिली विशिष्ट उपलब्धि…

वैदिक ज्योतिष में पीएचडी के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर पवनी का नाम किया रोशन... बिलाईगढ़:-ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, गहन अध्ययन एवं उत्कृष्ट...

नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित…

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच... नेत्र, दंत, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य, बीपी-शुगर जांच...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन…

बिलाईगढ़:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघीचुआं, संकुल केंद्र कन्या भटगांव, विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img