बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती: 108 एंबुलेंस सेवा की दो नई गाड़ियों का शुभारंभ…

Must Read

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में 108 एंबुलेंस सेवा के अंतर्गत दो नई एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें जी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर एंबुलेंस को क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती लहरें ने कहा कि यह पहल आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलना कई बार जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर तय करता है, ऐसे में 108 एंबुलेंस सेवा की यह नई शुरुआत क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता बिलाईगढ़ क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को समय पर सहायता मिल सके। इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए कार्य जारी रहेगा।

इस अवसर पर बिलाईगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री लकेश्वर देवांगन जी, सरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री भीषम साहू जी, श्री रामनारायण भट्ट जी, श्री शेखर भट्ट जी, श्री भूपेन्द्र यादव जी, श्री मिथलेश लहरें जी, श्री रामनारायण साहू जी, श्रीमती शांति बंजारे जी, श्रीमती मिथिला जांगड़े जी, श्री रामप्रसाद राकेश जी बीएमओ जायसवाल जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं डॉक्टर,अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया। नई एंबुलेंस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बड़ी सहायता मिलेगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img
Latest News

तेंदुए की मौत के प्रकरण में विद्युत करंट से शिकार दो आरोपी गिरफ्तार…

बिलाईगढ़:-वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत कक्ष क्रमांक 446 में दिनांक 07.11.2026 को गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया था। घटना की...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, गांजा तस्करी के वर्चस्व में हुई थी युवक की हत्या…

1000 से अधिक CCTV कैमरों और AI तकनीक की मदद से पुलिस ने किया अंतरजिला हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग निरुद्ध... बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार-भाटापारा...

बलौदाबाजार ब्रेकिंग:-ट्रक और मोटर सायकल आपस मे टकराई तीन की मौत…

बलौदाबाजार-थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रवान मुख्य सड़क मार्ग में मंसा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक CG08 AX 6011 में...

बिग ब्रेकिंग:-बलौदा बाजार में साफ सफाई के दौरान करंट से दो की मौत एक गंभीर…

बलौदाबाजार:-बलौदाबाजार नगर में जैन मंदिर के पास एक घर में साफ सफाई करते वक्त लोहे के पाइप में करेंट प्रवाहित होने के कारण करेंट...

भटगांव में ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त…बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सुबह हुआ भीषण हादसा…

बाइक चालक सुरक्षित; पुलिस ने ट्रक पकड़कर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया... बिलाईगढ़:-नगर पंचायत भटगांव के मुख्य मार्ग पर बिर्रा-चांपा मोड़ के पास सोमवार सुबह...

सुरक्षित बचपन 2026 के तहत ज्ञान विज्ञान स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों एवं बाल संरक्षण की जानकारी…

बिलाईगढ़:-बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके सुरक्षित भविष्य एवं कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से व्यवहार न्यायालय बिलाईगढ़ द्वारा सुरक्षित बचपन 2026...

सक्ती ब्रेकिंग:-सक्ती में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 17,500 रुपये के जाली नोट बरामद, कलर प्रिंटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार…

सक्ती:-छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नकली नोट छापकर बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे गिरोह के खिलाफ हसौद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग:-सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

बिलाईगढ़:-बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत पवनी के जे. एम.के. स्कूल के पास सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के...

अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

सारसीवां और भटगांव क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े गए वाहन... बिलाईगढ़:-कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं...

SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

बिलाईगढ़:-स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SAGES), परसापाली के लिए गौरव का क्षण है। विद्यालय की कक्षा 7वीं के होनहार छात्र अमन यादव का...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में पहुंचे बिलाईगढ़…

विकास कार्यों की घोषणा पर टिकी जनता की निगाहें... बिलाईगढ़:-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दशहरा महोत्सव में शामिल होने बिलाईगढ़ पहुंच गए है।मुख्यमंत्री के आगमन...

कांग्रेस सेवादल की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर..

बिलाईगढ़-कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष इन्दूभूषण पड़वार के मार्गदर्शन में ब्लॉक संगठन सरसींवा के नेतृत्व में संगठन विस्तार को लेकर ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित...

आचार्य डॉ. माधुरी वैष्णव को ज्योतिष के क्षेत्र में मिली विशिष्ट उपलब्धि…

वैदिक ज्योतिष में पीएचडी के साथ गोल्ड मेडल हासिल कर पवनी का नाम किया रोशन... बिलाईगढ़:-ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, गहन अध्ययन एवं उत्कृष्ट...

नगर पंचायत पवनी में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित…

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 190 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, महिलाओं एवं बच्चों की हुई विशेष जांच... नेत्र, दंत, टीबी, मानसिक स्वास्थ्य, बीपी-शुगर जांच...

सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन…

बिलाईगढ़:-शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिंघीचुआं, संकुल केंद्र कन्या भटगांव, विकासखंड बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया...

CHHATTISGARH NEWS

- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img